
नई दिल्ली। दिवाली आने वाला है और हर जगह अब इसकी रौनक देखने को मिल रहा है। यदि आप भी इस दिवाली अपने लिए या किसी को गिफ्ट करने के लिए एक अच्छा सा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ये सबसे मुफिद समय है। कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स इस दिवाली स्मॉटफोन पर 60 फीसदी तक का भारी छूट दे रही हैं। अभी बाजार में शानदार फीचर्स वाले कई फोन उपलब्ध है, ऐसे में आप इस बात को लेकर कंफ्यूज होंगे की कौन सा फोन आपके बजट के हिसाब से बेस्ट है। हम ऐसे ही कुछ फोन के बारे में बता रहे है जो आपके जरूरत के हिसाब से सबसे मुफिद है।
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम
सैमसंग के इस फोन में आपको 3 जीबी का रैम के साथ ही 32 जीबी की मेमोरी होगा जो 256 जीबी तक एक्सपैंडेबल होगा। ये फोन 5.5 इंच के फुल एचडी स्क्रीन के साथ आ रहा है। कैमरे के मामले मे ये फोन आपको निराश नहीं करेगा। इस फोन मे 13 मेगापिक्सल का रियर कैमार और 8 मेगाफिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इस फोन की बैटरी की बार करें तो इसमें 3300 एमएएच की बैटरी है। इस फोन के लिए आपको 14,900 रुपए खर्च करना होगा।
शाओमी रेडमी नोट 4
सस्ते बजट में सबसे पॉपुलर फोन्स मे से एक शाओमी का यह रेडमी नोट 4 है। एक बेहतर स्मार्टफोन मे होने वाली सारे फीचर्स इस फोन मे उपलब्ध है। इस फोन में आपको 4 जीबी के रैम के साथ 64 जीबी की मेमोरी भी होगा, साथ ही ये 128 जीबी तक एक्सपैंडेबल भी है। इस फोन का स्क्रीन 5.5 इंच का है जो कि फुल एचडी है। इस फोन में 4100 एमएएच का बैटरी भी है। इस फोन की कीमत 12,999 रुपए है।
लेनोवो जेड2 प्लस
बजट फोन में लेनोवो जेड2 प्लस भी आपके पास एक अच्छा विकल्प है। इस फोन में भी 4 जीबी रैम और 64 जीबी मेमोरी है जो कि 128 जीबी एक्सपैंडेबल है। इस फोन मे आपको 5 इंच का फुल एचडी स्क्रीन है। आपको इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। ये फोन 3500 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसके लिए आपको 11,090 रुपए खर्च करना होगा।
रेडमी 4
रेडमी 4 की कीमत मात्र 8,999 रुपए है। रेडमी का यह फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी मेमोरी के साथ आता है। इस फोन में भी आपको 128 जीबी तक मेमोरी एक्सपैंड करने की सुविधा मिलेगी। इसकी स्क्रीन की बात करें तो इसमें 5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन है। इस फोन में भी रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का हो तो वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन की बैटरी की बात करें तो इसकी बैटरी 4100 एमएएच की है।
Published on:
14 Oct 2017 02:08 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
