21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां मिल रहा है सबसे छोटा AC, कीमत और फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप

इस AC का खर्चा भी बहुत कम है। आप इस सबसे छोटे AC को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Smallest AC

नई दिल्ली। गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। मई के महीने में ही तपती गर्मी पड़नी शुरू हो चुकी है। सुबह से ही पड़ने वाली इस भयंकर गर्मी से हर कोई परेशान है। चिलचिलाती गर्मी शुरू होते ही कूलर और AC की मांग बढ़ गई है। हालांकि, बहुत सारे लोग कूलर और AC खरीदने में समर्थ नहीं है। यहां हम एक एेसे AC के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे हर कोई खरीद सकता है। खास बात यह है कि आप इस AC को कहीं भी ले जाकर ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। इस AC का खर्चा भी बहुत कम है। आप इस सबसे छोटे AC को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं।

मात्र 300 रुपए है कीमत

जी हां, हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे छोटे AC की। इस सबसे छोटे AC को देश की कई स्थानीय कंपनियां बना रही हैं। इस सबसे छोटे AC के एयर कंडीशन कूलिंग फैन नाम दिया गया है। वैसे तो यह एक प्रकार का कूलर है लेकिन इसकी खासियत को देखते हुए इसे सबसे छोटा AC कहा जाता है। कंपनी ने इस सबसे छोटे AC की कीमत मात्र 300 रुपए रखी है।

कैसे करता है काम

दुनिया का सबसे छोटा AC कहे जाने वाले इस एयर कंडीशन कूलिंग फैन में ठंडी हवा देने के लिए कोई खास उपकरण नहीं लगाया गया है। इस कूलिंग फैन में एक आइस ट्रे लगी हुई है। इस आइस ट्रे में आइस रखकर चलाने पर यह कूलिंग फैन ठंडी हवा देता है। इस AC में ब्लेडलेस विंग्स लगाए गए हैं जो 3 से 4 फुट के क्षेत्र में हवा फेंकते हैं। खास बात यह है कि आप इस सबसे छोटे AC को USB की मदद से अपने मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर और पावर बैंक की सहायता से भी चला सकते हैं।

यहां से खरीद सकते हैं इस AC को

दुनिया के सबसे छोटे AC के रूप में मशहूर इस एयर कूलिंग फैन को आसानी से खरीदा जा सकता है। यह एयर कूलिंग फैन इलेक्ट्रोनिक्स की अधिकांश दुकानों पर उपलब्ध है। इसके अलावा आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। यह सबसे छोटा AC फ्लिपकार्ट, ईबे, अमेजन, स्नैपडील जैसी इ-कॉमर्स साइटों पर उपलब्ध है।