28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजल की कीमत में राहत जारी, पेट्रोल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी

पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी। डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती एक दिन दाम स्थिर रहने के बाद हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Mar 14, 2019

petrol diesel price

डीजल की कीमत में राहत जारी, पेट्रोल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी

नई दिल्ली। डीजल के दाम में राहत बादस्तूर जारी है। वहीं पेट्रोल के दाम में दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। जबकि पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली थी। वहीं बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे गए थे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही थी पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में कटौती देखने को मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आइए आपको भी बताते हैं कि इस बदलाव के बाद आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम के लिए आपको कितने रुपए चुकाने होंगेज्

पेट्रोल के दाम के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के बाद देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.48, 74.56 और 75.27 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद यहां पर दाम 78.10 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 67.32, 69.11 और 71.15 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिला है। जिसके बाद यहां पर दाम 70.52 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।