8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजल की कीमतों में राहत जारी, पेट्रोल की दाम में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा

लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल के दाम, डीजल में कटौती पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा डीजल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Mar 16, 2019

petrol diesel price

डीजल की कीमतों में राहत जारी, पेट्रोल की दाम में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा

नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमतों में लगातार इजाफा जारी है। वहीं डीजल की कीमत लगातार कम हो रही है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से मिले आंकड़ों के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जबकि डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो पिछले क्रूड ऑयल के दाम में कटौती और डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूत स्थिति से डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिली है। वहीं खुदरा और थोक महंगाई को कम करने के लिए भी डीजल के दामों को कम किया जा रहा है। जानकारों की मानें तो ईरान और वेनेजुएला पर अमरीकी पाबंदी आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम को बढ़ा सकती है। आइए आपको बताते हैं कि इस बदलाव के बाद आपको अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे?

पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिले आंकड़ों के अनुसार आज देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.63, 74.71, 78.25 और 75.43 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में यह इजाफा जारी रह सकता है।

पेट्रोल के दाम में इजाफा






























महानगरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)बढ़ोतरी (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली72.638
कोलकाता74.718
मुंबई78.258
चेन्नई75.438

डीजल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता के दाम क्रमश: 67.15 और 68.94 रुपए हो गए हैं। जबकि मुबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 70.34 और 70.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल के दाम कटौती






























महानगरडीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)बढ़ोतरी (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली67.157
कोलकाता68.947
मुंबई70.348
चेन्नई70.968