
नर्इ दिल्ली। देश के सरकारी एंव गैर-सरकारी बैंकों में लगातार सामने आ रहे घोटालों से जहां एक तरफ बैंकिंग सेक्टर में भूचाल आया है वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार को भी इसकी मार झेलनी पड़ रही है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के बाद पीएनबी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिला था वहीं आइसीआइसीआइ बैंक लोन मामले के सामने आने के बाद इस बैंक को नुकसान झेलना पड़ा है। इस सिलसिले में अब अगली बारी यूको बैंक की है। अभी एक दिन पहले ही यूको बैंक में 621 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। इस माामले के सामने आने के बाद आज (सोमवार) को कारोबार के दौरान यूको बैंक का स्टाॅक एनएसर्इ पर 18 फीसदी टूट गया। जिसके बाद यूको बैंक पिछले 12 साल के निचले स्तर पर लुढ़क गया हैं। यूको बैंक के स्टाॅक में इतना भारी गिरावट के बाद अब इस बैंक 746.73 करोड़ रुपए घट गया।
18.25 फीसदी टूटा शेयर
सोमवार को कारोबार के शुरुआत के दौरान बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज (बीएसइ) पर बैंक का शेयर 20 रुपए पर खुला जो कि कुछ देर बाद ही गिरकर 19.15 रुपए पर आ गया। इसके साथ ही इस बैंक का शेयर पिछले 52 हफ्ते के निचले स्तर पर फिसल गया। वहीं एनएसइ पर भी बैंक के शेयर आज 20.60 रुपए पर खुला जो कि कारोबार के कुछ देर बाद ही गिरकर 18.25 रुपए पर पहुंच गया। एनएसइ पर बैंक के शेयर टूटने के बाद ये पिछले 12 साल के सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया।
746.73 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान
शुक्रवार को बंद भाव पर बैंक का मार्केट कैप 4153.69 करोड़ रुपए था। लेकिन सोमवार को यूको बैंक के स्टाॅक में 18.25 फीसदी की गिरावट के बाद ये 3406.96 करोड़ रुपए पर आ गया। इस तरह स्टाॅक में 746.73 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा।
क्या है मामला
शनिवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने यूको बैंक के की शिकायत के बाद बैंक के पूर्व सीएमडी अरुण कौल समेत, इरा इंजिनियर इंफ्रा लिमिटेड के सीएमडी हेम सिंह भराना, पंकज जैन आैर वंदना शारदा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इसके साथ ही दो निजि कंपनियों के प्रमोटर आैर दो चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल हैं। 621 करोड़ के इस मामले के सामने आने के बाद सीबीआइ ने रविवार को कल 10 जगहों पर छोपमारी भी है। जिनमें 10 में से 8 जगह दिल्ली तथा 2 जगह मुंबर्इ की थीं।
Published on:
16 Apr 2018 02:20 pm

बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
