प्रतापगढ़. जिले में गत दिनों से हुई ओलावृष्टि, बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। उपज पानी भी भीगने से खराब हो गई है। गेहंू की गुणवत्ता में कमी आ गई है। कृषि विभाग के सर्वे में भी 20 प्रतिशत तक खराबा बताया गया है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों रोजाना बादल छाए रहते है। जिससे रबी फसल समेटने को लेकर किसानों में ङ्क्षचता बढ़ती जा रही है। गत दिनों बेमौसम बारिश से खेतों में रबी की कटी और खड़ी फसलों में नुकसान हो रहा है। कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे फसलों में नुकसान हो गया। वहीं अब बची फसलों को किसान समेटने में जुटे हुए है। लेकिन रोजाना आसमान में बादल छाए रहते है। बारिश की आशंका भी बनी रहती है। जिससे पकी फसलों को समेटने के लिए किसान जुटे हुए है।
किसानों के साथ हो रहा अन्याय
मौसम की मार थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी भी क्षितिज में छाए बादल मानों किसान को चिढ़ा रहे हैं। भारतीय किसान संघ उदयपुर संभाग के अध्यक्ष कर्नल जयराजङ्क्षसह ने बताया कि ऐसे मौसम के नुकसान को झेलने के लिए बनी फसल बीमा योजना भी किसानों को संबल प्रदान करने में नाकाम साबित हो रही है। प्रशासन किसानों की फरियाद पर मौन है। ना तो गिरदावरी, न मुआवजा, केवल आगे से आगे पत्राचार हो रहे है। माल की आवक बढऩे पर मण्डी में कीमतें घट गई। ऐसे में किसान का हाथ खाली का खाली रह गया। किसान अपने आप को बेबस महसूस कर रहा है। सरकार को चाहिए कि समस्या का संज्ञान लें और किसानों को राहत पहुंचाएं।