
यूपी के मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत सौंख रोड स्थित एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने छापे मार कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस रैकेट में 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे। पुलिस द्वारा सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज भेज दिया है। बताया जाता है कि यहां पिछले कई महीनों से सेक्स रैकेट संचालित था। स्थानीय लोगों के द्वारा लगातार पुलिस को असामाजिक गतिविधियों की सूचना दी जा रही थी। पुलिस ने टीम गठित कर मकान पर छापेमारी की और मौका-ए-वारदात से 5 महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। थाना हाईवे के इंस्पेक्टर क्राइम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था उस मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया है। इस रैकेट में 5 महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। वैधानिक कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय से यह शिकायतें मिल रही थी स्थानीय लोगों के द्वारा कि यहां अवैध तरीके से देह व्यापार का काम चल रहा है।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि कई महीनों से इस मकान में देह व्यापार का कार्य चल रहा था। पुलिस को लगातार सूचनाएं दी जा रही थी लेकिन पुलिस सुनने के लिए तैयार नहीं थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बाद पुलिस नींद से जागी और मकान में चल रहे सेक्स रैकेट पर छापेमार कार्रवाई की। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारे बच्चों पर गलत असर पड़ रहा था और इस तरह की पुनरावृत्ति क्षेत्र में ना हो इसलिए हम पुलिस से भी अपील करते हैं कि वह यहां पेट्रोलिंग लगातार करती रहे।
Published on:
26 Aug 2022 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
