ये लिखा है पत्र में
भावना ने पत्र में लिखा है... सेवा में माननीय योगी जी आदित्यनाथ, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, विषय— सड़क बनवाने के संबन्ध में। महोदय मेरा नाम भावना है और मैं कक्षा आठ की छात्रा हूं। मेरे गांव मरहला में कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक ही स्कूल है। जूनियर से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए हमें श्रीराधा कृष्ण इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज हसनपुर जाना पड़ता है। बैंक, पुलिस चौकी और तहसील जाने के लिए भी हसनपुर तक जाना पड़ता है। इस रास्ते पर जलभराव के कारण निकलना दुश्वार हो गया है। वर्तमान समय में ये रास्ता पूर्ण रूप से बंद पड़ा है। कहीं कहीं तो किसानों ने रास्ते काटकर अपने खेतों में मिला लिया है। इस परिस्थिति में हम कैसे शिक्षा हासिल करें। सीएम सर मैं छात्रा भावना निवेदन करती हूं कि जब तक मरहला से लेकर हसनपुर का रास्ता नहीं बनवाया जा रहा है, तब तक हमें स्कूल जाने के लिए यातायात सुविधा प्रदान करें। चाहे तो हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाए या स्टीमर चलवाया जाए, लेकिन हमें शिक्षा का अधिकार प्रदान किया जाए। आप भी बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ पर बहुत ध्यान दे रहे हैं। मेरी जैसी दर्जनों बेटियां हैं जो स्कूल नहीं जाया करतीं। कृपया तत्काल ध्यान देते हुए मरहला से हसनपुर की पक्की सड़क बनवाई जाए।