8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

24 January 2019 Aaj Ka Rashifal : बृहस्पतिवार को इन राशियों पर रहेगा गुरु का आशीर्वाद, जानिए कैसा है आज का राशिफल

आज के दिन देव गुरु बृहस्पति की पूजा से मनचाहा वरदान मिलता है। जानिए आज की अन्य सभी राशियों का राशिफल

4 min read
Google source verification
Rashifal

Rashifal

मथुरा। ज्योतिषाचार्य से जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष (Aries)
आज व्यापार अच्छा रहेगा। किन्तु आर्थिक रूप से दिन कुछ उठा-पटक वाला रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। यात्रा का योग बन सकता है। गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन, माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।


वृष (Taurus)
आज आप अपने कामों में सफलता हासिल करेंगे। लेकिन, क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। आमदनी निरंतर बनी रहेगी, किन्तु खर्च उम्मीद से अधिक हो सकता है। आपको फिजूलखर्च से भी बचना चाहिए। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

मिथुन (Gemini)
आज व्यापारिक एव व्यवसायिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में होगी, मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में उचित व्यवहार करें। परिवार में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।

कर्क (Cancer)
आज कार्यस्थल पर सफलता के साथ आपके कामों की प्रसंशा भी होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। किन्तु आर्थिक मामलों में बड़ों का सहयोग लेना उचित रहेगा। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, उन पर नियंत्रण रखें। आप धार्मिक या सामाजिक कार्यों से जुड़ेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।


सिंह (Leo)
आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापारिक सन्दर्भ में आप कार्य विस्तार योजनाओं को लेकर पूरी कोशिश करेंगे। किए गए वादों को पूरा करें, और दूसरों पर विश्वास करें। पार्टनर के साथ ब्रेक-अप से बचने के लिए एक-दूसरे का भरोसा न तोड़ें। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। नाक, कान और गले से जुड़े बीमारियों से बचें। मेहनत और लगन से आप आने वाले दिनों में मनचाही सफलता हासिल कर सकते हैं।

कन्या (Virgo)
आज का दिन मनोरंजन और यात्रा से जुड़े कामों के लिए शुभ है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप नई नौकरी या व्यवसाय में स्थिरता तो चाहेंगे, लेकिन इसके लिए आपको अथक परिश्रम करने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टि से कोई भी निर्णय बड़ी ही सतर्कता से लें। इस वर्ष आध्यात्मिकता की ओर आपके रुझान में इजाफा होगा। खुद पर भरोसा रखें। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। आप में से कुछ के जीवन में प्रेम-संबंध के योग बन रहे हैं।


तुला (Libra)
नौकरीपेशा जातक आज कार्यस्थल पर काम की अधिकता महसूस कर सकतें है। व्यापारी एव व्यवसायी वर्ग विश्वास के साथ काम करें सफलता मिलेगी। वाद-विवाद से बचें, असुरक्षा की भावना को न पनपने दें। अगर कोई पारिवारिक सम्पत्ति से जुड़ा मामला चल रहा है, तो इस सन्दर्भ में आज कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताएं, स्वास्थ्य का रखें ध्यान।


वृश्चिक (Scorpius)
आज आप मुश्किल हालात से निकलने में सफल होंगे। आज आपको सकारात्मक सोच लेकर आगे बढ़ना उत्तम रहेगा। व्यावसायिक एवं व्यापारिक सन्दर्भ में पिछली गलतियों से सबक लें, और अनुभवी लोगों की सहायता से निर्णय लेना शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति कुछ हद तक सामान्य रहेगी। आज जीवन साथी के साथ मनोरंजन स्थलों का आनन्द लिया जा सकता है। मित्र इस समय में आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकतें हैं।


धनु (Sagittarius)
नए कामों में दिलो-दिमाग से लग जाएं और खाली बैठने से बचें। नई शुरुआत के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। किन्तु आने वाले समय में आर्थिक लाभ होगा। अगर प्रेम-संबंध की बात हो तो परिजनों की सलाह लेने में संकोच न करें। प्रेम विषयों की स्थिति गंभीर हो सकती है, प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। नये रिश्ते बनाने से भी बचें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर (Capricornus)
आज आप में से कुछ अपनी योग्यता के अनुरूप पुरस्कार या तरक्की हासिल कर सकतें हैं। आज आप किसी प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते है। यदि आप विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं,तो जल्दी ही इस दिशा में कदम उठायें। व्यावसायिक सन्दर्भ में आपके पास कई नए अवसर हो सकते हैं। अपने लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करते रहें, नकारात्मक परिस्थितियों से बचें। स्वास्थ्य का रखें ख्याल। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)
आज आप में से कुछ का कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के कई अवसर आएंगे, किन्तु बदलाव के दृष्टि से यह अच्छा समय नहीं है। जो आपके हाथ में है, इस समय उसी में अच्छा करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का इनाम आपको मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में आई कड़वाहट को सुलझाने पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है।


मीन (Pisces)
व्यावासिक सन्दर्भ में, शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। कार्यस्थल पर चीजों को थोड़ा व्यवस्थित करने की जरूरत है। आय में वृद्धि मन्द गति से हो सकती है। आप स्वयं भी भावनात्मक तौर पर संतुलित रहेंगे और जीवन के नियमों का सम्मान करेंगे। पारिवारिक सन्दर्भ में जो आपको ठीक लगे, उसका पूरी तरह समर्थन करें, और सकारात्मक सोच रखें। पिता के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है।

उपाय
गुरुवार को चीनी, दूध, चावल और पेठा (कद्दू-पेठा, सब्जी बनाने वाला) अपनी इच्छा अनुसार लें और उसको रोगी के सिर पर से वार कर किसी भी धार्मिक स्थान पर, जहां पर लंगर बनता हो, दान कर दें। व्यापर में हानि रोकने के लिए गुरुवार के दिन एक नारियल सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिष्ठान्न के साथ आस-पास के किसी भी विष्णु मंदिर में अपने संकल्प के साथ चढ़ा दें।

संकलन

दीपक शुक्ला
+917000346173