22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण बोले महिलाओं से जुड़े मामलों में जल्द हो कार्रवाई

ठा. बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए वृंदावन पहुंचे भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि उन्नाव में हुई वारदात हो अथवा दूसरे प्रदेशों में महिलाओं के साथ होने वाली वारदातों में पुलिस और प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Dec 09, 2019

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण बोले महिलाओं से जुड़े मामलों में जल्द हो कार्रवाई

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण बोले महिलाओं से जुड़े मामलों में जल्द हो कार्रवाई

मथुरा। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महिलाओं के साथ वारदातों पर अचानक बढ़ोत्तरी होने की घटनाओं पर खेद जताते हुए कहा ऐसी वरदातों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए वृंदावन पहुंचे भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि उन्नाव में हुई वारदात हो अथवा दूसरे प्रदेशों में महिलाओं के साथ होने वाली वारदातों में पुलिस और प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- International Anti-Corruption Day: योगी सरकार में भ्र्ष्टाचारियों की टूटी कमर, 92 सरकारी कर्मचारियों की हुई गिरफ्तारी

इसमें न्यायालय को भी समय तय करके आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी। सिंह ने कहा कि वे नया दायित्व मिलने के बाद ठा. बांकेबिहारीजी का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में राष्ट्र के विकास और जनता की खुशहाली के लिए जो दायित्व मिला है, उसे उचित तरीके से निभा सकूं, यही आशीर्वाद ठा. बांकेबिहारीजी से मांगा है। इससे पूर्व सिंह ने ठा. बांकेबिहारीजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव का जोशीला स्वागत किया।