
Banke bihari charan darshan
मथुरा। आज अक्षय तृतीया है। स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। अपने ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए लाखों भक्त वृंदावन (मथुरा) पहुंच गए हैं। साल में सिर्फ अक्षय तृतीया के दिन ही ठाकुर बांके बिहारी जी के चरण दर्शन होते हैं। अन्यथा पूरे वर्ष वस्त्रों से ढके रहेत हं। इस बार बांके बिहारी जी रजत पायल धारण कर चरण दर्शन देंगे। वृंदावन में कड़ी सुरक्षा की जा रही है। पागल बाबा मंदिर से दुपहिया वाहनों को भी वृंदावन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
सुबह 7:45 बजे खुलेंगे कपाट
अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी मंदिर के कपाट प्रातः 7.45 बजे खुलेंगे। इसके साथ ही भक्तों का सैलाब उमड़ने लगेगा। खास बात ये है कि ठाकुर बांके बिहारी के श्रीचरणों में सृष्टि के प्रतीक चंदन का गोला भी रखा जाएगा। रात्रि में ही हजारों भक्त मथुरा आ गए थे। सोमवार शाम से भक्तों ने वृंदावन में डेरा डाल लिया था।
दर्शन का समय
दर्शन को आने वाले श्रद्धालु राजभोग के समय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। शाम को शयन भोग के समय 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक ठाकुर जी के चरण दर्शन कर सकेंगे।
सुरक्षा और यातायात
लाखों भक्तों के आगमन को देखते हुए पुलिस का सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पूरा ध्यान है। सोमवार की शाम से बांके बिहारी मंदिर के लिए एकमार्गीय यातायात व्यवस्था लागू कर दी गई है। भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। छटीकरा पर भारी वाहनों को रोका जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले छोटे वाहन पानी गांव पुल के समीप पार्क कराए जाएंगे। मथुरा की ओर से आने वाले छोटे वाहन पागल बाबा मंदिर से आगे नहीं जा सकेंगे। सुरक्षा के लिए हर जगह पुलिस तैनात है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
07 May 2019 07:03 am
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
