ये जिले तेजी से हो रहे प्रभावित
पानी को विषैला करने वाला प्रमुख तत्व है आर्सेनिक, जो बांग्लादेश के सुंदरवन बॉर्डर से लौटकर आने वाले भूगर्भीय स्रोतों के साथ यहां आ रहा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली के दल द्वारा पूर्व में की गई खोजों में इसका खुलासा किया जा चुका है कि सुंदरवन से एक भूगर्भीय जल धारा कोलकाता, चौबीस परगना, भागलपुर, मुंगेर, बैसर, हजारीबाग, छपरा, बलिया, सारनाथ, मिर्जापुर, इलाहाबाद, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, पलवल होते हुए दिल्ली तक आती है। इसके चलते दिल्ली के दक्षिण पश्चिम में एक क्षेत्र विकसित हो गया है। इसकी परिधि में मथुरा के अलावा राजस्थान का भरतपुर, अलवर एवं रेवाडी तक का क्षेत्र आता है।