Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Balaram Jayanti 2024: राधा अष्टमी से पहले मनाया जाएगा बलदाऊ का जन्मदिन, तैयारियां हुईं पूरी

Balaram Jayanti 2024: साल 2024 में बलराम या बलदाऊ के जन्मोत्सव का पर्व आज यानी 9 सितंबर को मनाया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Balrama Jayanti 2024

Balaram Jayanti 2024: भगवान कृष्ण के बड़े भाई ठाकुर दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव (बलदेव छठ) आज यानी 9 सितंबर को दाऊजी मंदिर में भव्यता के साथ मनाया जाएगा। जन्मोत्सव पर नगर एवं देहात में अनेक कार्यक्रम होंगे। नगर के विभिन्न मंदिरों के साथ घर-घर में जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

हीरे जवाहरात से दाऊजी का होगा शृंगार

मंदिर को आम और केले के पत्तों के साथ रंगीन झालरों से भव्य सजाया गया है। इस दौरान ठाकुर जी को हीरे जवाहरात धारण कराए जाएंगे। दोपहर 12 मंदिर में दधिकाधो उत्सव मनेगा। इसमें सेवायत एवं श्रद्धालु नारियल, फल, मेवा, कपड़े आदि लुटाएंगे। इसे लूटने को श्रद्धालु लालायित है।

108 ब्राह्मणों द्वारा हवन होगा

मंदिर में समाज गायन के बाद दधिकाधो उत्सव में हल्दी, चंदन, दही, मक्खन, केसर आदि मिश्रित दधि प्रसाद रूप में लुटाए जायेगा। इसे पाने के लिए लोग एक दूसरे पर चढ़ जाते हैं। कार्यवाहक मंदिर रिसीवर केपी सिंह ने बताया मंदिर में सुबह बलभद्र सहस्त्रत्त् नाम पाठ, 108 ब्राह्मणों द्वारा हवन होगा। दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया को श्रृंगार में हीरे, जवाहरात धारण कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश? ड्राइवर ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, ट्रेन भरे एलपीजी सिलेंडर से टकराई

11 कुंतल लड्डू का लगेगा भोग

मंदिर में सुबह से शहनाई वादन होगा। दोपहर को दधिकाधो उत्सव पर नारियल लुटेंगे। तीन बजे दाऊजी महाराज का 11 कुंतल लड्डू का प्रसाद द्वारा लगाया जाएगा। शाम को सेवायतों द्वारा श्री दाऊजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।