लाडली जी मंदिर परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल और सेवायतों के बीच लड्डू होली को लेकर मंथन हुआ। दरअसल, हर साल लड्डू होली पर मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लड्डू की बरसात होती थी, जिसकी वजह से हादसे भी हो चुके हैं। इसे देखते हुए थाना प्रभारी ने लड्डू होली पर मंदिर परिसर के बाहर लड्डू न लुटाने और मंदिर के अंदर ही लड्डू प्रसाद के रूप में बांटने को कहा। इस पर सभी सेवायतों ने अपनी सहमति दे दी कि मंदिर के बाहर लड्डू नहीं लुटाए जाएंगे।