बिहारीजी के साथ ठाकुर राधाबल्लभ, ठाकुर राधामदनमोहन, ठाकुर राधारमणलाल, ठाकुर राधादामोदर आदि प्राचीन देवालयों में भी ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार कर फाग उत्सव मनाया जाएगा। भारत विख्यात द्वारिकाधीश मंदिर में भी ढप बज उठेंगे। इसके बाद 28 फरवरी को शिवरात्रि पर बरसाना में होली की प्रथम चौपाई निकाली जाएगी।