
Banke Bihari Bhog on Holi
Banke Bihari Bhog on Holi: बांकेबिहारी महाराज का रंगीलीहोली के दौरान ठंडाई का भोग लगेगा और ठाकुरजी 10 बार पोशाक बदलेंगे। मंदिर सेवायत व इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि होली उत्सव में पांच दिनों के दौरान ठाकुर बांकेबिहारी का तीनों आरतियों के समय अलग- अलग स्वाद स्वरूप सुगंध वाली ठंडाई का भोग लगाया जाएगा। ये ठंडाई काजू, बादाम, अखरोट, अंजीर, किसमिस, मुनक्का, पिस्ता,इलायची पोस्त, काली मिर्च, खरबूजे के बीज, गुलकंद, दूध. क्रीम, रबड़ी, अधौटा आदि पदार्थों के सम्मिश्रण से तैयार की जायेगी। ठंडाई के साथ भगवान को चाट- चटौनी, दहीबड़ा व आलू की जलेबियों का भोग खास तौर पर धराया जायेगा।
मथुरा की ताजा खबरें:Mathura Latest News
वहीं ठाकुरजी होलिकोत्सव के अवसर पर 10 बार पोशाक भी बदलेंगे। होली में बांकेबिहारी महाराज को होली खिलाने हेतु बेरीबाला परिवार केलोग केसर की कीच बनायेंगे। होली के दसों वक्त सर्वप्रथम सेवायत जन इस केसरिया रंग की चांदी की पिचकारी में भरकर आराध्य पर चलायेंगे तथा अरारोट पर बना सुगंधित लाल गुलाल प्रभु के श्री चरणों में अर्पित करेंगे। सेवायत के मुताबिक होली पर्व पर श्रद्धालुओं पर बरसाने के लिये गुनगुने पानी में टेसू के फूल का रंग सेवाकारों द्वारा बनाया जायेगा। मौके पर मंदिर में उड़ाने की खातिर अबीर, भुडभुड़ी, गुलाल का इंतजाम भी सेवायत और सेवकों द्वारा किया जा रहा है।
Published on:
03 Mar 2024 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
