8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा सांसद हंसराज हंस का आम आदमी पार्टी पर हमला, बोले..झूठ की मिठाई अब नहीं बिकेगी…

वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे सूफी गायक।

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा। रविवार को वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सूफी गायक और भाजपा सांसद हंसराज हंस ने मीडिया से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सब्ज बाग दिखाकर अपनी सरकार बनायी थी। झूठ की मिठाई अब नहीं बिकेगी।

यह भी पढ़ें: दो साल बाद जिंदा मिली 'मृत बच्ची'..जानिए पूरा मामला!

वहीं हरियाणा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाए जाने को लेकर बीजेपी सांसद ने कहा कि पार्टी उन्हें जब और जहां भेजेगी, वे जाएंगे। इस दौरान हंसराज हंस ने शायराने अंदाज में बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- हम रूह—ए—सफर हैं हमें नाम से न पहचान कल और किसी नाम से आ जाएंगे.. इस बीच भाजपा सांसद ने वात्सल्य ग्राम को लेकर कहा कि ये कोई आम जगह नहीं है। यहां सुपर क्रिएशन होता है। आज के समय में यहां भारतीय संस्कृति व अपने धर्म ग्रंथ की शिक्षा देना बड़ी बात है।