28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद हेमा मालिनी दी ने धर्मनगरी को सौगात, पासपोर्ट के लिए अब नहीं जाना होगा बाहर

हे्मा मालिनी ने कहा कि सुषमा स्वराज ने फोन कर उन्हें जानकारी दी कि पासपोर्ट ऑफिस के लिए हमने काम कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 22 May 2018, 10:37 PM IST

Hema Malini

सांसद हेमा मालिनी दी ने धर्मनगरी को सौगात, पासपोर्ट के लिए अब नहीं जाना होगा बाहर

मथुरा। सांसद हेमा मालिनी तीन दिवसीय दौरे पर मथुरा आई हुई हैं। यहां आकर सांसद हेमा मालिनी ने वृंदावन के डाकघर में पासपोर्ट ऑफिस का उद्घाटन किया ताकि लोगों को पासपोर्ट के लिए गाजियाबाद न जाना पड़े।

सुषमा स्वराज ने फोन कर दी जानकारी

फिल्म अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी अपने तीन दिवसीय दौरे पर मथुरा आए हुई हैं। मंगलवार सुबह उन्होंने निजी होटल में जनता की फरियाद सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को दूर करने के दिशा निर्देश दिए। जनता से मिलने के बाद सांसद हेमा वृंदावन के लिए रवाना हुई और यह पहुंचने के बाद सांसद हेमा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया उन्होंने पासपोर्ट ऑफिस का उद्घाटन किया ताकि जो लोग मथुरा के आसपास के रहने वाले हैं वह पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद जाते थे यहां पासपोर्ट ऑफिस खुल जाने के कारण लोगों को बहुत राहत मिलेगी। सांसद हेमा पासपोर्ट ऑफिस का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से रूबरू हुईं और कहा तुम मेरे सांसद क्षेत्र में पहली बार पासपोर्ट ऑफिस का उद्घाटन हुआ है। यहां के लोगों को बहुत सुविधा मिलेगी गाजियाबाद और आगरा लोग जाते थे अब वह जरूरी नहीं रहा क्योंकि पासपोर्ट का काम वृंदावन के पोस्ट ऑफिस में ही हो जाएगा यहां पर फॉरेन कंट्री से टूरिस्ट भी आते हैं लोगों को भी बहुत आराम मिलेगा। आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है सुषमा स्वराज जी का फोन आया था मेरे पास उन्होंने कहा कि आपके पासपोर्ट ऑफिस के लिए हमने काम कर दिया है आप जाकर सभी को यह बता दो आज का दिन मेरे लिए बहुत ही अच्छा है पासपोर्ट ऑफिस का उद्घाटन हो गया है तो मुझे बहुत खुशी हो रही है। आने वाली जनरेशन को पासपोर्ट का उपयोग करना है मैं बहुत आभारी हूं पोस्ट मास्टर जनरल मनीषा और डिप्टी पासपोर्ट अधिकारी की उन्होंने पासपोर्ट ऑफिस का शुभारंभ कराया है ।

ऐसे बनेगा पासपोर्ट
डिप्टी पासपोर्ट अधिकारी सुब्रतो हाजरा ने पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया में सेक्शन A, सेक्शन B और सेक्शन C यह अध्याय हैं । सेक्शन A में फोटो कैपचरिंग का काम किया जाएगा जो कि पासपोर्ट पर लगा हुआ होता है और चलता है जिससे आपकी पहचान होगी। सेक्शन B में आपकी जांच होगी कि आपको किसी तरह का कोई डर तो नहीं है किसी तरह का कोई फोबिया तो नहीं है आपकी उम्र भी इसमें शामिल रहेगी कमेंट के साथ उनको हम मिलेंगे। सेक्शन C में यह हम डिसाइड करते हैं कि आपको पासपोर्ट दिया जाएगा या नहीं दिया जाएगा। C वाला जो पार्ट है सेक्शन का वह वृंदावन में नहीं होगा ए और बी पार्ट वृंदावन में ही रहेगा ताकि लोगों को कोई असुविधा ना हो। प्रतिदिन 50 पासपोर्ट हम लोग प्रोसेस करेंगे। पासपोर्ट दो तरह से बनते हैं तत्काल और साधारण। साधारण पासपोर्ट बनने में एक महीने का समय रहता है। तत्काल 7 से 10 दिन में हम लोग बनाकर दे देंगे।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग