16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा: भाजपा की चप्पलबाज पार्षद पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस की गिरफ्त में खड़ी यह महिला मथुरा के वार्ड नंबर 24 कि भाजपा पार्षद दीपिका रानी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Mathura news

Mathura news

मथुरा. पुलिस की गिरफ्त में खड़ी यह महिला मथुरा के वार्ड नंबर 24 कि भारतीय जनता पार्टी की पार्षद दीपिका रानी है। यह वही दीपिका रानी है जिन्होंने नगर निगम की बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त के ऊपर चप्पल बरसाई थी। नगर निगम द्वारा 17 जुलाई को ही मथुरा के थाना कोतवाली में पार्षद व पार्षद पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों पति पत्नी फरार थे और पुलिस इनको पकड़ने के लिए तमाम दबिश दे रही थी। आज 5 दिन बाद पुलिस ने इनको मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी आलोक दुबे ने बताया कि 17 तारीख को नगर निगम की बोर्ड बैठक में एक पार्षद द्वारा अभद्र व्यवहार में नगर निगम द्वारा एक मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें 2 लोग अभियुक्त थे- महिला पार्षद और उनके पति। दोनों की मथुरा के थाना गोवर्धन के राधाकुंड से गिरफ्तारी की गई है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।