
यहां से खरीदें सस्ती प्याज लेकिन ये है शर्त
मथुरा। देश भर में प्याज की बढ़ती कीमतें बड़ा मुद्दा है। प्याज की बढ़ती कीमतों ने लोगों की आंखों से आंसू निकाल दिए हैं। अब प्रशासन प्याज की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने के लए प्रयास कर रहा है। एक तरफ मुनाफाखोरों पर शिकंजा कसा जा रहा है वहीं शहर में सस्ती प्य़ाज का काउंटर भी लगाया गया है।
प्याज का भाव रिटेल में 60 से 70 रुपए तक पहुंच गया है। इसको ध्यान में रखते हुए मंडी समिति परिसर में प्रशासन की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉल्स पर 25 रुपए प्रति किलो के भाव से प्याज मिल सकेगा लेकिन यह सस्ती प्याज खरीदने के लिए एक शर्त रखी गई है। शर्त यह है कि एक बार में एक व्य़क्ति को एक किलो ही प्याज मिलेगा।
सस्ती प्य़ाज की इन दुकानों पर मंडी समिति में अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। हर कोई सस्ती प्य़ाज लेने के लिए मंडी समिति पहुंच रहा है। इसके साथ ही प्रशासन की अब नजर जमाखोरों पर है। जमाखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
Published on:
01 Oct 2019 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
