
मथुरा। नगर निगम और प्रशासन के द्वारा महाराजा सूरजमल की मूर्ति हटाए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थिति की गंभीरता देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल महाराजा सूरजमल की मूर्ति स्थल पर तैनात किया गया है और अधिकारी जाट समाज के लोगों को मनाने में लगे हुए हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री ने मूर्ति को लेकर जिलाधिकारी को लेकर निर्देशित किया है कि वो शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजें।
मूर्ति स्थल पर पुलिस बल तैनात
24 दिसंबर को जाट समाज के नेताओं के द्वारा महाराजा सूरजमल की प्रतिमा को जिले के डैंपियर नगर स्थित नारायण सर्किल पार्क में स्थापित किया गया था। नगर निगम और शासन के अधिकारियों के द्वारा महाराजा सूरजमल की प्रतिमा को हटा दिया गया। प्रतिमा को हटाने से जाट समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है और रविवार को सैकड़ों की संख्या में जाट समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य दल के नेता भी महाराजा सूरजमल की मूर्ति स्थल पर पहुंचे। गंभीर स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ।
कैबिनेट मंत्री ने कहा आज ही भेजे प्रस्ताव
वहीं दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र को निर्देशित किया है कि वह पार्क में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा को स्थापित कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। उनका कहना था के पार्क में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
Published on:
07 Jan 2020 09:51 pm

बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
