21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस पर श्रीकांत का पलटवार, कुछ पत्रकारों को खरीद कर भाजपा के खिलाफ साजिश

कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस को कोयला चोर पार्टी बताया और कहा कि अगर उनको शर्म हो तो आत्मचिंतन करें।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Mukesh Kumar

Oct 10, 2017

Cabinet Minister Shrikant Sharma

Cabinet Minister Shrikant Sharma

मथुरा। क्षेत्रीय विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा श्रीकांत शर्मा ने मंगलवार को मथुरा के डायट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने छात्र-छात्राओं से अपने आसपास सफाई रखने की अपील की। इसके बाद पत्रकार वार्ता के दौरान श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा और उसे कोयला चोर पार्टी बता डाला।

कांग्रेस को बताया कोयला चोर पार्टी
कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विरोधियों के पास कुछ नहीं है। ये जो कोयला चोर कांग्रेस पार्टी है। इसके अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों नेशनल हेराल्ड केस में जमानत पर चल रहे हैं। कोर्ट ने उनको जमानत दे रखी है। अगर उनको शर्म है तो वो अपना आत्मचिंतन करें। चॉपर स्कैम में उनकी संलिप्तता है।

भाजपा को बदनाम करने की साजिश
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जब चुनाव नजदीक आता है तब ये कोयला चोर पार्टी कुछ ना कुछ साजिश करती है। जनता को गुमराह करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि हम साफ सुथरे हैं। हमारी पार्टी भी साफ-सथुरी है। देश में अब करप्शन के लिए कहीं भी जगह नहीं है। ऐसे में जो करप्ट हैं। जमानत पर चल रहे हैं वो लोग कुछ पत्रकारों को खरीदकर झूठी खबरें प्लांट कराकर भाजपा का बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। लेकिन जनता ने साजिश रचने वालों को आईना दिखाया है और आगे भी दिखाएगी।

राम मंदिर बनने के दो रास्ते
राम मंदिर के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारी संस्कृति के प्रतीक है। वहां राम मंदिर था, है और रहेगा। उसको भव्यता प्रदान करनी है। उन्होंने कहा कि इस मसले के दो रास्ते हैं। एक कानून का रास्ता है दूसरा आम सहमति का। उम्मीद करते हैं बहुत जल्दी सभी इस बात से सहमत होंगे वहां भव्य राम मंदिर बनना चाहिए।