26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे से CM योगी नाराज, दुर्घटना की जांच के लिए कमेटी गठित

भगवान श्रीबांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाई लेवल कमेटी का गठन कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री को यह कमेटी 15 दिन में अपनी रिपोर्ट भेजेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 21 Aug 2022, 2:58 PM IST

committee_constituted_to_investigate_shri_banke_bihari_temple_accident_in_mathura.jpg

जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीबांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चिंतित हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति दुख जताया है। वहीं हाई लेवल कमेटी का गठन कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पूर्व डीजीपी की अध्यक्षता में इस कमेटी का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री को यह कमेटी 15 दिन में अपनी रिपोर्ट भेजेगी। ऐसे में मथुरा के एसएसपी, डीएम और नगर आयुक्त पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। गौरतलब है कि 19 अगस्त की रात जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान बांके बिहारी मंदिर में एक दर्दनाक हादसा हो गया था। हादसे में दो लोगों की दम घुटने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। कई लोग बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़े मिले। जिन्हें उपचार के लिए वृंदावन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े - बांके बिहारी मंदिर हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, इंतजामों पर उठाए सवाल

पूर्व डीजीपी सुल्तान सिंह होंगे कमेटी के अध्यक्ष

उधर, बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे का संज्ञान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है। उन्होंने मृतकों के प्रति दुख जताते हुए हाई लेवल कमेटी का गठन किया है और मामले की 15 दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि कमेटी के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी सुल्तान सिंह होंगे और अलीगढ़ मंडलायुक्त गौरव दयाल इस कमेटी के सदस्य होंगे। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीत अवस्थी के द्वारा आदेश जारी होने के बाद टीम गठित की गई है। मथुरा के डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।

यह भी पढ़े - त्यागी समाज की महापंचायत पर ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में लोगों का मौन विरोध

VIP मूवमेंट के चलते रास्ता बंद होने से बढ़ी थी भीड़

इस बीच मथुरा के डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एसएसपी मथुरा अभिषेक यादव और नगर आयुक्त मथुरा अनुनय झा घटना के समय भगवान बांके बिहारी के दर्शन अपने परिवार वालों को करा रहे हैं। एसएसपी की बगल में खड़े डीएम भी परिवार के साथ बांके बिहारी मंदिर में मौजूद हैं।

भगवान बांके बिहारी मंदिर के जिस मार्ग से श्रद्धालुओं का निकास होता है, उस मार्ग से वीआईपी मूवमेंट लगातार चल रहा था। वीआईपी मूवमेंट के चलते निकास मार्ग बंद हो गया और मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के भीड़ का दबाव बढ़ गया।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग