28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोवर्धन में मानसी गंगा पर देश-विदेश के भक्तों ने किया दीपदान, देखें वीडियो

देश-विदेश से आए कान्हा के हजारों भक्तों ने कान्हा के मन से प्रकट हुई मानसी गंगा पर दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

2 min read
Google source verification
Deepdan at mansi ganga

Deepdan at mansi ganga

मथुरा। कान्हा की नगरी मथुरा में दिवाली का पर्व कान्हा के भक्तों ने बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। देश-विदेश से आए कान्हा के हजारों भक्तों ने कान्हा के मन से प्रकट हुई मानसी गंगा पर दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान गिरिराज महाराज मुकुट मुखारबिद मंदिर को सेवायतों द्वारा विद्युत की अद्भुत रोशनी से सजाया। मान्यता के अनुसार श्री गिरिराज महाराज का हीरे मोती जैसे बहुमूल्य नवरत्नों व सोने का श्रंगार किया गया। दर्शन करने को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।


दीपदान करने से होती है पुण्य की प्राप्ति

कान्हा की क्रीडास्थली गोवर्धन धाम में दिवाली के पर्व को मनाने के लिए हज़ारों की संख्या में विदेशी भक्त आए हुए हैं। मान्यता है कि जो भी कृष्ण भक्त कार्तिक माह में नदी, कुण्ड, सरोवरों पर दीपदान करता है, उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है। इसी के चलते कान्हा की भक्ति में लीन विदेशी भक्तों ने दीपदान किया। साथ कान्हा के विदेशी भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। यू तो ब्रज मंडल में आए दिन नाना प्रकार के धार्मिक आयोजन होते रहते हैं, लेकिन कार्तिक मास में दीवाली के पर्व का महत्व बढ़ जाता है। कार्तिक मास को भगवान विष्णु का महीना कहा गया है। मान्यता है कि कार्तिक मास में किये गए सत्कर्मों का फल चार गुना मिलता है ।


14 वर्ष वनवास से लौटने पर खुशी

दीपावली के पर्व को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है। दीपावली के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम 14 वर्ष का वनवास काट कर अयोध्या लौटे थे। इसी ख़ुशी में पूरी अयोध्या नगरी को दीपों से सजाया गया था। दीपावली के पर्व पर कान्हा की नगरी इस समय देशी विदेशी भक्तों के आगमन से गुलजार नजर आ रही है।


सोने में लक्ष्मी का वास
दीपावली पर कान्हा के स्वरूप गिरिराज महाराज का नवरत्नों सहित स्वर्ण आभूषणों से श्रंगार किया गया है। इसके पीछे मान्यता है कि सोने में माता लक्ष्मी का वास होता है। दीपावली के दिन ही माता लक्ष्मी की आराधाना की जाती है। वही भक्त माँ लक्ष्मी को मनाने के लिए सोने चाँदी के दीपक दान करते हैं, जिससे माँ लक्ष्मी प्रसन्न होकर मन चाहा फल देती है ।