1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mathura News: कृष्ण जन्मभूमि पर बनेगी डाक्यूमेंट्री, धूम के निर्देशक बनाएंगे फिल्म

Mathura News: मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह के मुद्दे पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है। इसके निर्देशक होंगे संजय गढ़वी जिन्होंने धूम, धूम 2, मेरे यार की शादी है, किडनैप जैसी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
documentary film made on mathura krishna janmabhoomi and shahi idgah

Mathura News: बॉलीवुड में पिछले कुछ सालो में कई सारी ऐतिहासिक फिल्में बनी और दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद भी किया। कई फिल्में विवादों में भी रही उसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इनका शानदार प्रदर्शन रहा।

अब मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह के मुद्दे पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है। इसके निर्देशक होंगे संजय गढ़वी जिन्होंने धूम, धूम 2, मेरे यार की शादी है, किडनैप जैसी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं।


हिंदू पक्ष के मुख्य याचिकाकर्ता करेंगे फिल्म प्रोड्यूस
आगामी फिल्म को कृष्ण जन्म भूमि मामले में हिंदू पक्ष के मुख्य याचिकाकर्ता महेंद्र प्रताप सिंह प्रोड्यूस करेंगे। उन्होंने बताया कि संजय गढ़वी से उन्होंने कई विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कृष्ण जन्म भूमि और मुगल शासन के उस कालखंड पर चर्चा की जिसमें औरंगजेब ने ब्रज की कई धरोहरों को नष्ट कर दिया था। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण मथुरा का श्री कृष्ण जन्म स्थान मंदिर शामिल था। उसी से प्रेरित अब वह संजय गढ़वी के साथ मिलकर मथुरा कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईद के मामले पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे जिसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होने वाली है।


शूटिंग के जगहों को किया चिन्हित

महेन्द्र प्रताप के अनुसार संजय गढ़वी ने अपने मथुरा दौरे पर उन स्थानों का चयन भी किया है, जहां उन्हें शूटिंग करनी है। यह सभी स्थान वह है जहां आज भी औरंगजेब की क्रूरता के निशान मौजूद हैं।

मंदिर से जुड़ी है भावनाएं

निर्देशक संजय गढ़वी ने कहा कि उनकी भावनाएंं ब्रज और ब्रज के मंदिरो से काफी जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि महेंद्र नाथ जी से चर्चा में कई ऐसे विषय निकलकर आए। उन विषयों पर भी आगे कई फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और वेब सीरीज जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा सकता है और जल्द ही कई प्रोजेक्ट्स मथुरा वासियों के सामने आएंगे।