9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूषित पानी पीने से 50 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर

स्थानीय नागरिक गिर्राज और रमासी ने बताया कि टंकी का पानी पीने से बच्चों की हालत बिगड़ रही है और जो भी इस पानी को पी रहा है उसे उल्टी और दस्त के अलावा पेट में दर्द की शिकायत हो रही है।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Jun 26, 2019

50 children sick

दूषित पानी पीने से 50 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर

मथुरा। दूषित पानी पीने से चार दर्जन से अधिक बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गई। बच्चों की तबियत बिगड़ने की सूचना जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को लगी तो आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों के इलाज में जुट गई। वहीं कई बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

children
sick
" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/26/sick_4758455-m.jpg">

जिसने पिया पानी हुआ बीमार

बुधवार को थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव आन्यौर में दूषित टंकी का पानी पीने की वजह से 50 से अधिक बच्चों की तबियत बिगड़ गई। इतनी बड़ी संख्या में अचानक बच्चों की बिगड़ी तबियत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम आन्यौर गांव पहुंची और बच्चों के उपचार में जुट गई है। स्थानीय नागरिक गिर्राज और रमासी ने बताया कि टंकी का पानी पीने से बच्चों की हालत बिगड़ रही है और जो भी इस पानी को पी रहा है उसे उल्टी और दस्त के अलावा पेट में दर्द की शिकायत हो रही है। जो भी पानी पी रहा है और धीरे धीरे वह इस बीमारी का शिकार हो रहा है।

पूरे गांव को टंकी से पानी की सप्लाई

रमासी नाम की बुजुर्ग का कहना है कि मेरा नाती भी बीमार हो गया है। 16 वीं बोतल उस पर चल रही है। पहली बोरिंग जो कराई थी उसका पानी ठीक था लेकिन जो दूसरी बोरिंग कराई है उसका पानी ठीक नहीं है और बच्चे बीमार हो रहे हैं। पूरे गांव को सप्लाई गांव के बाहर बनी टंकी से होती है, हो सकता है कि टंकी में कुछ ऐसा हो गया हो जिससे यह बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।

इन वजहों से बच्चे हो सकते हैं बीमार

सूचना के बाद बच्चों का इलाज करने पहुंचे डॉ एमआई ने बताया कि अब तक हम लोग 45 से ऊपर बच्चों को डिहाइड्रेशन की दवा दे चुके हैं। पूरी लैब हम लोग यहां लेकर आए हैं। जांच कर रहे हैं। डॉक्टर का यह भी कहना है कि कई कारण हो सकते हैं बच्चों की बीमारी के पीछे। पानी दूषित भी हो सकता है, मौसम का बदलाव भी हो सकता है। हम लोग जांच करने में लगे हुए हैं जल्द ही जांच कर बीमारी का पता लगाया जाएगा।