
JE हत्याकांड: पांचवे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिजली विभाग कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च
मथुरा। पांचवे दिन भी जेई हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ है। बिजली विभाग के कर्मचारियों में इसको लेकर आक्रोश है। पहले दिन से ही जल्द खुलासे की मांग की जा रही है। आक्रोशित बिजली कर्मचारियों ने हत्या के विरोध में मथुरा कैंट बिजलीघर से होलीगेट तक कैंडल मार्च निकाला। जेई प्रदीप के हत्यारों को जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई।
ये था मामला
पांच दिन पूर्व विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर की थाना यमुनापार में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जेई प्रदीप की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। जेई प्रदीप की हत्या के बाद से ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हत्या के बाद से ही विद्युत विभाग के कर्मचारी और अधिकारी काम का बहिष्कार किये हुए हैं। हत्या के विरोध में आज विद्युत विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों द्वारा बिजली घर कैंट से लेकर होली गेट तक कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें सैकड़ों बिजली कर्मचारियों ने भाग लिया और जेई प्रदीप के हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
सरकार ने नहीं किया आर्थिक मदद का ऐलान
वहीं विद्युत विभाग के अधिकारी हरीश गर्ग ने बताया कि हम लोग चाहते हैं कि जेई प्रदीप के हत्यारे जल्द से जल्द पकड़े जाएं। साथ ही उन्होंने कहा हत्या के बाद से सरकार की तरफ से जूनियर इंजीनियर के परिजनों के लिए कोई भी आर्थिक मदद का ऐलान नहीं किया गया है। सरकार की तरफ से जूनियर इंजीनियर के परिवार को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए।
Published on:
21 Jan 2020 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
