26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
यमुना एक्सप्रेस—वे पर किसानों ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम
Play video

यमुना एक्सप्रेस—वे पर किसानों ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम

यमुना एक्सप्रेस—वे पर किसानों ने किया प्रदर्शन, किसानों की हैं कई मांगें  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 4 Aug 2018, 11:15 AM IST

मथुरा। जिले के थाना बल्देव क्षेत्र खप्परपुर के पास सैकड़ों किसान इकट्ठे होकर यमुना एक्सप्रेस—वे पर पहुँचे और यहां जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाया और जाम खुुलवाने की कोशिश की। किसान अपनी मांगों को लेकर जिद पर अड़े रहे और एक्सप्रेस—वे को जाम करने की कोशिश करने लगे। किसान एक्सप्रेस—वे की साइड लाइन पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। ये प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किया गया। किसान कई मांगों को लेकर ये प्रदर्शन कर रहे थे। भारतीय किसान यूनियन बिजली, पानी, सर्विस रोड, बलदेव कट जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा था। यूनियन के जिला अध्यक्ष बुद्धा प्रधान का कहना था कि किसानों के लिए योजनाएं तो बहुत हैं लेकिन उन पर काम नहीं किया जाता और राजनीतिक दल किसानों के साथ छलावा करते हैं । बल्देव के खप्परपुर गांव के समीप हुए इस प्रदर्शन के दौरान महावन सर्किल का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश