
Mathura News
Mathura News: मथुरा के बरसाना थाना के एक गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रहने वाला पिता ही अपनी बेटी का कातिल बन गया। उस शख्स ने अपनी शादीशुदा बेटी को एक दूसरे लड़के के साथ देख लिया था। तो पिता ने अपनी बेटी को डांटा, डांटने की वजह से बेटी पिता ने इतनी ज्यादा नाराज हो गई, कि उसने जहर खा लिया। पिता ने आनन फानन में पुत्री के शव को खेत पर ले जाकर दाह संस्कार कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता के पास से पेट्रोल की केन, लेडीज चप्पल आदि साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। हालांकि दिनभर यह चर्चा चलती रही कि पिता ने बेटी को बिटोरे में जिंदा जला दिया।
जहर खाने से बेटी की मौत, जला दिया शव
बताया गया कि बरसाना के एक गांव में रहने वाले निवासी विवाहिता को पिता ने गांव के एक युवक के साथ देख लिया। पिता द्वारा डांटे जाने पर विवाहित पुत्री ने जहर खाकर जान दे दी। पिता ने आनन फानन में पुत्री के शव को खेत पर ले जाकर दाह संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता के पास से सबूत मिले हैं। हालांकि दिनभर यह चर्चा चलती रही कि पिता ने बेटी को बिटोरे में जिंदा जला दिया।
जिंदा जलाने की खबर से गांव में मचा हड़कंप
मंगलवार सुबह जैसे ही खेत पर रखे बिटोरे में किसी को जिंदा जलाने की खबर इलाके में फैली, तो हर कोई हैरान हो गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दाह संस्कार स्थल से महिला की चप्पल, पेट्रोल की केन आदि साक्ष्य एकत्रित किए है।
सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि गांव हाथिया निवासी 25 वर्षीय युवती की पांच साल पहले थाना हाइवे क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराल में विवाद होने के बाद से ही युवती अपने गांव में माता-पिता के साथ रह रही थी। इस दौरान युवती के अपने गांव के युवक से प्रेम संबंध हो गए।
पुलिस ने तलाशे साक्ष्य
थाना प्रभारी निरीक्षक बरसाना प्रमोद पवार ने खेत पर दाह संस्कार स्थल से चिता को लाठियों से कुरेदकर साक्ष्य तलाशे। वहीं गांव में फॉरेसिंक टीम को बुला लिया गया। विवाहिता के जलाने की सूचना पर एसपी देहात त्रिगुन बिसेन ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली।
Published on:
07 Jun 2023 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
