27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा: बारात चढ़ाने को लेकर ग्रामीणों और बारातियों में हुई जमकर मारपीट, देखें वीडियो

मारपीट के दौरान दूल्हा के भाई और लड़की के पिता सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 3 Jul 2018, 6:04 PM IST

Fighting Video

मथुरा: बारात चढ़ाने को लेकर ग्रामीणों और बारातियों में हुई जमकर मारपीट, देखें वीडियो

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के गांव सलेमपुर में सोमवार रात को बारात चढ़ाते समय मामूली बात को लेकर बारातियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दूल्हा के भाई और लड़की के पिता सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए। करीब आधा दर्जन मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक मथुरा के थाना फरह क्षेत्र के गांव सलेमपुर में सोमवार को गोवर्धन, मथुरा निवासी नेम सिंह अपने बेटे अजय की बारात लेकर सलेमपुर आया था। जहांं रामस्वरूप की लड़की के साथ अजय की शादी होनी थी। बताया गया है कि सलेमपुर गांव के बाहर सीआईआरजी मखदूम रोड किनारे भारत पब्लिक स्कूल में शादी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रात को करीब 10:30 बजे नाश्ता करने के बाद जब बारात चढ़ कर जा रही थी तभी गांव के कुछ युवकों व बारातियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और कुछ ही देर में दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। गांव के युवकों ने लाठी डंडा लेकर बारातियों की पिटाई कर डाली जिसमें दूल्हा के भाई अजय व लड़की के पिता रामस्वरूप सहित दर्जनभर लोग घायल हो गए। झगड़े के दौरान गांव के युवकों ने शादी के पंडाल के पास खड़ी दो कारों के लाठियों से शीशा तोड़कर चकनाचूर कर दिए और करीब आधा दर्जन बाइकों में तोड़फोड़ कर डाली। बारात में आई महिलाओं व लड़कियों की भी पिटाई की गई। मारपीट के दौरान गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक दूल्हा का कोई अता-पता नहीं था।

मामले की जांच की जा रही है

थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने बताया बरात चढ़ाते समय किसी बात को लेकर ग्रामीणों व बारातियों में झगड़ा हुआ है जिसमें दोनों पक्षों से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ये हुए घायल
दुल्हन के पिता रामस्वरूप, दुल्हन का भतीजा ओमवीर, भाई बनवारी के अलावा दूल्हा का भाई बृजेश, दीपक काकू, अनिल आदि सहित करीब दर्जनभर लोग घायल हुए हैं जिनको फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग