5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
सावधान! अगर ओएलएक्स पर खरीददारी का इरादा है, तो एक बार जरूर सुनें इस पीड़ित की कहानी
Play video

सावधान! अगर ओएलएक्स पर खरीददारी का इरादा है, तो एक बार जरूर सुनें इस पीड़ित की कहानी

ओएलएक्स पर कार का सौदा करने हरियाणा से आए एक किसान के साथ हुआ धोखा। पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज न कराने की सलाह दी। जानिए क्यों?
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 11 Dec 2017, 10:45 AM IST

मथुरा। आॅनलाइन खरीद फरोख्त की साइट ओएलएक्स पर कार देखकर उसका सौदा करने मथुरा आए हरियाणा के अरविंद नामक एक किसान को टटलुओं ने अपना शिकार बना लिया। उससे 2 लाख रूपये छीन लिए और मारपीट कर भगा दिया। जब अरविंद मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने में गया तो पुलिस ने भी उसे फटकार कर भगा दिया।

ये है पूरा मामला
दरअसल हरियाणा कुरुक्षेत्र के गांव शाहबाद मारकंडा के निवासी अरविन्द पेशे से एक किसान हैं। ओएलएक्स पर उन्होंने एक कार का एड देखा तो उस पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। कार बेचने वाले ने अरविंद को मथुरा के बरसाना में बुला लिया। अरविंद के मुताबिक सौदा दो लाख अस्सी हजार पर तय हुआ। एक लाख अस्सी हजार नकद देने थे और बाकी एक लाख चेक के माध्यम से अदा करने थे। रुपए लेकर अपने भाई के साथ मथुरा जाते समय वे लगातार कार बेचने वाले के साथ फोन पर संपर्क में रहे।

जब वे कोसीकलां पहुंचे तो कार बेचने वाले व्यक्ति ने कहा कि मैं अपना नौकर बाइक से भेज रहा हूं, आप उसके साथ आ जाइए। अरविंद का कहना है कि नौकर उन्हें बाइक पर बैठाकर सुनसान सड़क पर एक नहर के पास ले गया। वहां उन्हें तीन चार बंदूकधारी लोग मिले। पीड़ित का कहना है कि सिर पर बंदूक रखकर उनसे लुटेरों ने सारा माल छीन लिया, साथ ही मारपीट भी की। किसी तरह उनके पैर पकड़कर अरविंद और उनके भाई ने अपनी जान बचाई।

पुलिस बोली चुपचाप वापस लौटने में ही है आपका फायदा
पीड़ित का कहना है कि किसी तरह वे सड़क पर पहुंचे, वहां पुलिस की जिप्सी देखकर उन्होंने मदद मांगी तो उन्होंने थाने आने के लिए कहा। इसके बाद वे किसी तरह बरसाना थाना पहुंचे, थाने में उन्होंने एक एप्लीकेशन लिखकर पुलिस को दी तो उन्होंने कहा कि तहरीर देने का कोई फायदा नहीं है, यहां टटलुओं का गिरोह सक्रिय है। टटलुओं का गिरोह बेहद खतरनाक है। आप यहां तहरीर देंगे तो बार बार यहां के चक्कर लगाने पड़ेंगे। इससे अच्छा है कि आप चुपचाप यहां से लौट जाइए। आपका इसी में फायदा है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश