17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रा को जब होश आया तो वह जंगल में थी, एक दरिंदा दुष्कर्म कर रहा था और दूसरा वीडियो बना रहा था…

होश आया तो छात्रा ने खुद को जंगल में पाया। इस दौरान दरिंदा उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और दूसरा वीडियो बना रहा था। बाद में दूसरे ने दुष्कर्म किया और बपहले ने वीडियो बनाया।

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

May 12, 2019

मथुरा। धर्मनगरी में घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। दो युवकों ने छात्रा के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार और दुष्कर्म किया। अब वीडियो वायरल कर दिया। तंग आकर छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

क्या है मामला

मामला थाना गोवर्धन क्षेत्र का है। यहां की एक छात्रा ने आरोप लगाया है क 13 मार्च को स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर जाने के लिए स्कूल के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान आगरा का रहने वाला मासूम नाम का युवक बाइक से आया और लिफ्ट देकर उसे गांव तक छोड़ने की बात कही। रास्ते में उसने प्रसाद के बहाने नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे छात्रा बेहोश हो गई।

होश आया तो छात्रा ने खुद को जंगल में पाया। इस दौरान आगरा का ही एक अन्य युवक महेश उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और मासूम वीडियो बना रहा था। बाद में मासूम ने दुष्कर्म किया और महेश ने वीडियो बनाया। विरोध करने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। इसके बाद भी दरिदों का मन नहीं भरा वह वीडियो दिखा कर कई बार उसे ब्लैकमेल करते रहे और उसके साथ दुषकर्म करते रहे। अब आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। अब पीड़िता ने थाना गोवर्धन में एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजेश पाण्डे ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।