28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा: यमुना में मिला छात्रा का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है साथ ही पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 1 May 2018, 10:14 PM IST

Yamuna River

मथुरा। घर से किताब लेने की बात कह दो दिन पूर्व निकली युवती का शव मंगलवार को थाना सदर क्षेत्र में यमुना नदी में तैरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पानी से बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराई। करीब दो घंटे बाद युवती की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी होने पर पोस्टमार्टम गृह पहुंचे मृत युवती के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा और सड़क पर जाम लगा दिया। मृतका के परिजनों को आरोप है कि युवती की हत्या कर शव यमुना में फेंका गया है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित यमुना के महादेव घाट पर कुछ लोग यमुना में नहा रहे थे तभी उन्हें पानी में एक युवती की लाश तैरती हुई दिखाई दी। लाश देखकर सकते में आए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पानी से निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया गया है कि युवती का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था तथा उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे। मृतका के शरीर पर नीले कलर की जींस और ब्लैक कलर की टाॅप थी तथा जेब से उसका मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मृतका की शिनाख्त थाना गोविंदनगर क्षेत्र के डींग गेट इलाके की अहेरियान गली निवासी श्रीचंद की 19 वर्षीय बेटी अंजू के रुप में हुई। युवती की मौत की खबर उसके परिजनों को दी गई। जानकारी होने पर मृतका के परिजन पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। मृतका के परिजनों ने बताया कि अंजू के.आर. डिग्री कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी और दो दिन पूर्व कितान लाने के लिए भैंस बहोरा जाने की बात कह घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं लौटी तो उसके मोबाइल पर फोन किया लेकिन स्विच आॅफ आ रहा था। इसके बाद उन्होने गोविन्द नगर पुलिस को इस बारे में सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और कोई कार्रवाई नहीं की। गुस्साए परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पोस्टमार्टम गृह के सामने रोड पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया और बमुश्किल हालात पर काबू पाया। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है और पड़ोस के ही करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर की जाएगी कार्रवाई

घटना के सम्बन्घ में जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि कल मृतका के परिजनों की ओर से गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी जिसे दर्ज कर लिया गया। मृतका के परिजनों द्वारा पुलिस पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया युवती के परिजनों ने ये बात हमें नहीं बताई थी कि उन्हें किस पर शक है। आज जब शव यमुना से मिला है तो परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग