गिर्राज धाम गोवर्धन से ही गोवर्धन पूजा का शुभारंभ हुआ था। इस खास मौके पर यहाँ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। गोवर्धन पूजा के मौके पर मन्दिरों में गिर्राज महाराज को पहले तो दूध, दही, शहद, मक्खन आदि से अभिषेक किया जाता है। इसके लिए लोग देश के विभिन्न कोनो से यहाँ पहुंचते हैं। गोवर्धन मुखारबिंद मंदिर पर गिर्राज जी का अभिषेक करने की होड़ लगी रहती है।