22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच साल में हेमा मालिनी ने चार करोड़ रुपए बढ़ा ली संपत्ति, चुनावी हलफनामे में दिखाया डेढ़ करोड़ का कर्ज

Hema Malini Net Worth 2024: मथुरा सीट से दो बार सांसद रह चुकीं हेमा मालिनी ने नामांकन के आखिरी दिन पर्चा दाखिल किया। उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक वो अरबों रुपए की मालकिन हैं। इसके साथ ही, उन पर कोई भी आपराधिक केस दर्ज नहीं है।

2 min read
Google source verification
Hema Malini Net Worth 2024

Hema Malini Net Worth 2024

Hema Malini Net Worth 2024: मथुरा संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी की संपत्ति पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़ गई है। नामांकन पत्र में हेमा मालिनी ने अपनी प्रॉपर्टी करीब 129 करोड़ रुपए दिखाई है जबकि 169 करोड़ की संपत्ति उनके पति धर्मेंद्र (Dharmendra Deol) के नाम है। इसके मुताबिक, पांच साल में उन्होंने अपनी संपत्ति में चार करोड़ का इजाफा किया है और करीब डेढ़ करोड़ रुपए के कर्ज में हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति को लेकर क्या- क्या जानकारी दी है।

हेमा मालिनी उदयपुर की सर पदमपत सिंघानिया विवि से PHD की मानद उपाधि प्राप्त हैं। अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने बताया कि उन पर कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है। हेमा मालिनी ने नामांकन पत्र में यह भी बताया है कि उनके पास सात कार हैं।

पिछले चुनाव में हेमा मालिनी 125 करोड़ की मालकिन थीं। वर्तमान में हेमा मालिनी के पास 13 लाख 52 हजार 865 रुपए और धर्मेंद्र के पास 43 लाख 19 हजार 016 रुपए नकद हैं।

यह भी पढ़ें: अयोध्या ने तोड़ा मक्का का रिकॉर्ड, वेटिकन सिटी भी हुई पीछे, 48 दिनों में पहुंचे करोड़ों श्रद्धालु

हेमा मालिनी के पास बैंक में 1 करोड़ 13 लाख 46 हजार और दूसरे वित्तीय संस्थाओं में 4 करोड़ 28 लाख 54 हजार 44 रुपए हैं। हेमा के पास 2 करोड़ 96 लाख की विरासती संपत्ति है। उनके पास करीब 2 करोड़, 57 लाख 92 हजार 886 रुपए के शेयर हैं। इसके साथ ही, उनके पास 61 लाख 53 हजार 816 रुपए मूल्य की कारें भी हैं। हेमा मालिनी के पास 3 करोड़ 39 लाख 39 हजार 307 रुपए के गहने हैं। इसके अलावा हेमा पर 1 करोड़ 42 लाख 21 हजार, 695 रुपए का और धर्मेंद्र पर छह करोड़ 49 लाख 67 हजार 402 रुपए का कर्ज है।