
हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर कार्यालय पर अटल के चलचित्र को नमन करते कार्यकर्ता - फ़ोटो - पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मथुरा. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 96वीं जयंती हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर कार्यालय पर मनाई गई। इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रणधीर चौधरी सहित संगठन के पदाधिकारियों ने वाजपेयी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
शुक्रवार के दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 96 वीं जयंती हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर कार्यालय पर मनाई गयी। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने उनको नमन करते हुए कहा कि अटल सरकार के दौरान हुए करगिल युद्ध में भारत ने विजय हासिल की और दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत झुकने वाले देशों में से नहीं है। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। उनकी विचारधारा-सिद्धांतों पर आधारित राजनीति एवं राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत करने वाले व्यक्ति थे।
अटल के कर्तव्य निष्ठा व राष्ट्र सेवा हमारे लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन करते हुए मिठाइयां वितरण की गईं। कोविड-19 के चलते महानगर अध्यक्ष द्वारा संगठन की समस्त कार्यकारिणी को अपने अपने बूथ स्तर पर जयंती मनाए जाने की सूचना पूर्व में ही दे दी गई थी।
इस मौके पर किशन सिंह राणा, मनोज छौंकर, कृष्णवीर सिंह छौंकर, तरूण पाठक, संजय कैप्टन, सौनू राणा, शीलेन्द्र ठैनुआ, राजेन्द्र राणा, अंकुश शर्मा, शशांक नाथ झा, बॉबी गुर्जर, रवि जाट, बृजमोहन तरकर, संदीप चौधरी, बृजेश शर्मा, दिनेश सिंह छौंकर, अनिल सोनी, राघवेन्द्र सिंह, जगवीर सिंह, राजकुमार सिकरवार सहित अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
By - Nirmal Rajpoot
Published on:
25 Dec 2020 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
