18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो में देखिए वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर में देवकी नंदन ठाकुर ने कैसे खेली हजारों लोगों संग होली

इस होली महोत्सव में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृन्दावन पहुँचते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
devaki nandan thakur

devaki nandan thakur

मथुरा। ब्रज में होली का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ब्रज में होली का आनंद लेने के लिए देश से ही बल्कि विदेशी में आते है। कान्हा की नगरी की होली की बात ही निराली है। गुरुवार को वृन्दावन के प्रियाकांत जू मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। भागवताचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने जब हजारों लोगों पर विशेष प्रकार की पिचकारी से रंग डाला तो हर कई निहाल हो गया।

बुराइयों को त्यागकर अच्छाई के रास्ते पर चलें

इस होली महोत्सव में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृन्दावन पहुँचते हैं। ब्रज की परंपरा के साथ होली महोत्सव का आयोजन किया गया। यहाँ आये सभी श्रद्धालु होली की मस्ती में डूबे नजर आए। मंदिर के अध्यक्ष ठाकुर देवकीनंदन महाराज ने होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें सब झगड़े भूलकर एक दूसरे से प्रेम की शुरुआत करते हैं। होली के साथ ही बुराइयों को त्यागकर अच्छाई के रास्ते पर चलें।

ब्रज की होली अनोखी होली
प्रियाकांत जू मंदिर में होली का आनंद ले रहे श्रद्धालुओं से जब बात की तो उन्होंने बताया कि हम लोग यहां पहली बार आए हैं। पहली बार में इतना आनंद आ गया कि यहां बार-बार आने की इच्छा करती है। ब्रज की होली का अनोखा आनंद है। यहां आकर खूब रंग जाला और गुलाल उड़ाया। लड्डू होली, लट्ठमार होली, गुलाल होली, जलेबी होली और गुझिया होली हम लोगों ने यहां खेली।