मथुरा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार…एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

मथुरा में शनिवार 19 जुलाई को भीषण सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार ईको कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। कार के परखच्चे उड़ गए।

2 min read
Jul 19, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका, यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा

मथुरा के बलदेव थानाक्षेत्र में शनिवार तड़के तीन बजे के लगभग यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से आगरा जा रही तेज रफ्तार इको कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में पिता, दो बेटों समेत 6 की मौत हो गई। जबकि पत्नी, बेटी गंभीर हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा पिचक गया। अंधेरा होने की वजह से काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे, फिर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर सभी को बाहर निकला।

ये भी पढ़ें

 Accident: लखनऊ में पुल से गिरी तेज रफ्तार कार, युवक गंभीर घायल, मजदूरों की बाल-बाल बची जान – सीमा विवाद में उलझी पुलिस

हादसे में इनकी हुई मौत

मृतकों की पहचान आगरा के हरलालपुरा निवासी धर्मवीर, उनके दो बेटे रोहित और आर्यन के रूप में हुई हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के मुरैना के दो सगे भाई दलवीर उर्फ छुल्ले और पारस तोमर की भी जान गई है। एक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों में धर्मवीर पत्नी सोनी और बेटी पायल शामिल हैं। मृतकों में दो परिवारों के लोग हैं। जबकि एक शव की शिनाख्त नहीं हुई। एक परिवार आगरा जबकि दूसरा परिवार मध्यप्रदेश के मुरैना का रहने वाला है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

SSP बोले- ड्राइवर की झपकी बनी हादसे का कारण

मथुरा SSP श्लोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इको कार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। इको कार दिल्ली से आगरा जा रही थी। कार में 9 लोग सवार थे जिनमें 6 लोगों की मौत हो गई। घायल को आगरा रेफर किया गया है। सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज कराने को कहा है।

ये भी पढ़ें

UP Crime: प्रेमिका की हत्या कर बोरी में फेंका शव, यूट्यूब से सीखा कत्ल का तरीका

Updated on:
19 Jul 2025 10:11 am
Published on:
19 Jul 2025 10:10 am
Also Read
View All

अगली खबर