
vinod agarwal
मथुरा। जाने माने भजन गायक विनोद अग्रवाल का मथुरा के एक निजी अस्पताल में आज 6 नवंबर को निधन हो गया। उन्हें दो दिनों से सीने में दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों के मुताबिक उनके शरीर के अंगों ने एक-एक कर काम करना बंद कर दिया था। विनोद अग्रवाल की अचानक मृत्यु की खबर से सभी जगह शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक उनके परिजन मुंबई से मथुरा पहुंच चुके हैं, दोपहर एक बजे वृंदावन से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। The Johns Hopkins University से पीएचडी की डिग्री लेने वाले विनोद अग्रवाल ने अपना पूरा जीवन भगवान श्रीकृष्ण के नाम समर्पित कर दिया था। जानिए कैसे एक व्यवसायी से वे भजन गायक बन गए।
व्यावसायी परिवार से रखते थे ताल्लुक
6 जून 1955 को विनोद अग्रवाल का जन्म दिल्ली में हुआ था। वे एक व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके माता पिता भगवान कृष्ण और राधारानी के भक्त थे। माता पिता का भगवान में विश्वास देखकर बचपन से उनकी भी आस्था राधा कृष्ण में हो गई। 12 वर्ष की आयु में उन्होंने हारमोनियम बजाना सीख लिया था और वे भजन गाने लगे थे।
देश की पहली आईपीओ कंपनी की स्थापना की
उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी और University of Pittsburgh से साइंस में मास्टर्स थे। इतना ही नहीं उन्होंने The Johns Hopkins University से पीएचडी भी की थी। कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी में वे 1978 से 1992 तक प्रोफेसर रहे। वे कंप्यूटर साइंस विभाग में थे। कुछ समय बाद उन्होंने लॉजिक विजन कंपनी की स्थापना की। ये कंपनी देश की पहली टेक्नोलॉजी आईपीओ कंपनी थी। इसके बाद उन्होंने यह कंपनी छोडकर नई कंपनी सेम इंडिया की शुरुआत की।
कृष्ण भक्ति में लीन होकर व्यापार छोड़ बने गायक
लेकिन भगवान कृष्ण की भक्ति में वे इतने रमे थे कि कुछ समय बाद उनका इस काम से मन उब गया और वे भगवान कृष्ण के भजन गाकर उनकी भक्ति करने लगे। उनके भजन ने उन्हें देश विदेश प्रख्यात बनाया और उन्हें भजन सम्राट कहा जाने लगा। विनोद अग्रवाल ने देश-विदेश में 1500 से अधिक लाइव कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। वह ब्रिटेन, इटलीस स्विट्जरलैंड, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, दुबई, आयरलैंड जैसे देशों में भी अपना भजन प्रस्तुत कर चुके हैं। विनोद अग्रवाल की शादी भी कम आयु में हो गई की। उनके दो बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनके बेटे का मुंबई में कपड़ों का कारोबार है।
Published on:
06 Nov 2018 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
