
murder
मथुरा। छोटे भाई के साथ पत्नी के सम्बन्ध होने के शक में महिला के पति ने उसको इतना पीटा की गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया। तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालात में सुधार ना होते देख चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अब उसके पति सहित सास-सुसर और बहन-बहनोई के खिलाफ थाना नौहझील में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक करीब छह साल पहले सीमा और उसकी बहन की शादी थाना सदर बाजार क्षेत्र के भीमनगर निवासी दो सगे भाईयों सुनील और मनोज के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही सुनील और उसकी पत्नी सीमा के बीच हमेशा अनबन होती रहती थी क्योंकि सुनील कोई काम नहीं करता था। साथ ही उसे पत्नी के संबन्ध अपने भाई मनोज के साथ होने का शक रहता था। सुनील पूरी तरह फौज में सफाईकर्मी के पद से रिटायर अपने पिता रमेश पर ही आश्रित था। पुलिस की मानें तो बेटों की शादी के बाद से रमेश और उनकी पत्नी शांति थाना नौहझील क्षेत्र के गांव बरौठ में अपने दामाद कृपाल और बेटी नेहा के ही यहां रहते थे। कभी-कभार अपने घर मथुरा आते हैं। पिछले माह सीमा का पति भी अपनी मां और पिता के पास बहन के गांव जाकर रहने लगा। मथुरा में 27 अप्रैल को सीमा की अचानक तबियत खराब हुई तो वह भी बरौठ पहुंच गई और पति सुनील से इलाज कराने की बात कहने लगी। इस बात से नाराज सीमा के पति ने उसके साथ इस कदर मारपीट की कि उसका गर्भपात हो गया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिनों तक जब जिला अस्पताल में उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान सीमा ने दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वो मथुरा पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तहरीर के आधार पर कार्रवाई
आरोपी पति सुनील के छोटे भाई मनोज ने बताया कि उसका भाई उसपर और उसकी भाभी के चरित्र पर शक किया करता था। उसने बताया कि सीमा की मौत के लिए उसका पति सुनील, सास-ससुर शांति और रमेश के अलावा उनका जीजा कृपाल और बहन नेहा भी जिम्मेदार हैं। उसने बताया कि पति सुनील ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ सदर ने बताया कि मृतका के भाई श्याम ने थाना नौहझील पुलिस को तहरीर दी है, जांच की जा रही है।
Published on:
02 Jun 2018 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
