22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फरसा वाले बाबा की मौत, लेटेस्ट अपडेट: 22 नामजद सहित 300 पर मुकदमा, 14 गिरफ्तार

Farsa Wale Baba death Latest update: मथुरा में चंद्रशेखर, उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत के बाद हुए हंगामे में पुलिस और प्रशासन की कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। इस मामले में 22 नामजद सहित करीब 300 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।‌

2 min read
Google source verification
मृतक चंद्रशेखर बाबा, फोटो सोर्स- वायरल फोटो

फोटो सोर्स- वायरल फोटो

Farsa Wale Baba death, Latest update मथुरा में फरसा वाले बाबा चंद्रशेखर की दुर्घटना में मौत पर जमकर बवाल हुआ था। इस मौके पर पत्थर भी फेंके गए, जिससे पुलिस गाड़ियों को भी नुकसान हुआ। पुलिस ने मौत के बाद हुए हंगामे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में कुल 22 लोगों को नाम नामजद किया गया है, जबकि अन्य अज्ञात हैं। एसपी देहात सहित सात सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। कोतवाली प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला छाता थाना क्षेत्र का है।

जमकर हुआ बवाल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में चंद्रशेखर उर्फ "फरसा वाले बाबा," की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। गोरक्षा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले चंद्रशेखर उर्फ "फरसा वाले बाबा," की मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उपद्रवियों का कहना था कि वाहन से कुचल कर चंद्रशेखर की हत्या की गई है। इस मौके पर पत्थरबाजी बाजी की भी घटना हुई थी। सरकारी गाड़ियों पर भी पथराव किया गया।

छाता कोतवाली प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा

छाता कोतवाली प्रभारी की तहरीर पर करीब 300 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें 22 नामजद हैं। नामजद आरोपियों में गौरव उर्फ भूरा, हिमांशु, पवन, नरेश, विष्णु, धर्मेंद्र, कपिल शर्मा, केशव, सनी, अनुज, अरुण, अमन, भोला, पंडित, सीताराम, मुकेश गोस्वामी, योगेश, हरिओम लाहौर, वीरेंद्र और महेश चौधरी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अन्य अज्ञात हैं।

कोतवाली प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा

छाता कोतवाली प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें बीएनएस की धारा 109(1), 190, 191(2), 191(3), 352, 351(2), 195, 132, 324(4) सहित सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 3 और 4, आपराधिक कानून अधिनियम 7, आईटी एक्ट की धारा 67 का शामिल है।

14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

हंगामा को शांत करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। छाता पुलिस के अनुसार कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 50 से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके साथ ही रबर बुलेट, कारतूस और स्मोक ग्रेनेड का भी प्रयोग किया गया। वहीं पुलिस की जांच में मौके से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।

कई थाना प्रभारियों को भी लगी चोट

पत्थर बाजी की घटना में छाता कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह, साहित्य, कई थाना और कोतवाली प्रभारी घायल हो गए। इसके अतिरिक्त, शहर कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा, शेरगढ़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, गोविंद नगर थाना प्रभारी रवि त्यागी, और जैन थाना प्रभारी उमेश त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसके अतिरिक्त एसपी देहात, एडीएम प्रशासन, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी सहित कई अन्य गाड़ियों को तोड़फोड़ की गई।