5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा में दो दिन मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

-ग्रह नक्षत्रों की गणना के हिसाब से तय होती है तिथि-श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर 24 की मध्यरात्रि में होगा अभिषेक

3 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Aug 21, 2019

मथुरा। जन्माष्टमी इस बार किस दिन मनाई जाएगी, इसे लेकर लोगों में अभी भी उलझन है। यह उलझन 23 और 24 अगस्त को लेकर है। पंचाग को देखें तो अष्टमी तिथि 23 अगस्त को ही सुबह 8.09 बजे से शुरू हो रही है और यह 24 अगस्त को सुबह 8.32 बजे खत्म होगा। वहीं, रोहिणी नक्षत्र 24 अगस्त को सुबह 3.48 बजे से शुरू होगा और ये 25 अगस्त को सुबह 4.17 बजे उतरेगा। कुछ पंडितों के अनुसार रोहिणी नक्षत्र 23 अगस्त को रात 11.56 बजे से ही शुरू हो जाएगा। जानकारों का मत है कि भगवान कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस लिहाज से यह दोनों संयोग 23 अगस्त को बन रहे हैं। ऐसे में 23 अगस्त को जन्माष्टमी मनाना शुभ होगा। हालांकि, कई जानकार 24 अगस्त को इस बार जन्माष्टमी मनाना शुभ मान रहे हैं। बिहारी जी मन्दिर में 23 को हैै। पंडित उमेष भारद्वाज ने बताया कि इस बार मथुरा में 23 और 24 अगस्त यानि दो दिन कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 23 को श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होगा। रात 12 बजे ठाकुरजी के श्री विग्रह का अभिषेक होगा। इसके बाद 1.45 पर बांकेबिहारी के पट खुलेंगे और रात 1.55 पर वर्ष में एक बार होने वाली ठाकुर बांके बिहारी की मंगला आरती होगी। नंदगांव में 23 को जन्मोत्सव और 24 को नंदोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2019: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दिन करें ये दस उपाय, बदल जाएगी आपकी जिंदगी, टल जाएगा बड़े से बड़ा संकट...

23 को कान्हा का जन्म होने की खुशी से पहले बरसाना वासी बधाई का लड्डू लेने के लिए नंदगांव पहुंचेंगे। 24 नंदोत्सव का आयोजन होगा। प्रेम मंदिर में 23 अगस्त को रात 12 बजे श्री विग्रहों को अभिषेक किया जाएगा।
प्राचीन ठाकुर केशव देव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव 23 अगस्त से प्रारंभ होकर 25 अगस्त तक मनाया जाएगा। महोत्सव के अंर्तगत 23 अगस्त को सायं काल 7 से 12 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा। रात्रि 10 से 11 बजे तक जन्म के दर्शन होंगे।
रात्रि 12 से 1 बजे तक भगवान का अभिषेक के बाद नई पोशाक भगवान को धारण कराई जाएगी। 24 अगस्त को बधाई गायन एवं 25 अगस्त को भगवान के रजत पालना में प्रातरू 6 से 1 बजे तक दर्शन होंगे। भगवान का नंद महोत्सव एवं बधाई गायन कार्यक्रम प्रातरू 10 से 1 बजे तक चलेगा।

यह भी पढ़ें- Janmashtami 2019: जानिए इस साल कितने वर्ष के हो जाएंगे भगवान श्रीकृष्ण

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 24 अगस्त को होगा जन्म अभिषेक
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 24 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन होगा। रात्रि 12 बजे से ठाकुरजी के श्री विग्रहों का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 1.30 बजे तक मंदिर के दर्शन भक्तों को उपलब्ध होंगे। अगले दिन 25 अगस्त को नंदोत्सव का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2019: मथुरा में इस बार इतना भव्य होगा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी...जानिए क्या होगा खास!

कहां कब मनाई जायेगी जन्माष्टमी
-द्वारिकाधीश मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव 24 अगस्त को मनाया जाएगा। 24 अगस्त को रात्रि 12 बजे शंखनाद के बीच ठाकुरजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
-दामोदर मंदिर में 24 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। प्रातरू 9.30 से 12 बजे तक अभिषेक होगा। दोपहर 1 बजे शृंगार आरती होगी। उसके बाद मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। शाम को पुनरू 5 बजे मंदिर के पट खुलेंगे मंदिर में 8.30 बजे तक भक्तों को छप्पन भोग के दर्शन होंगे
-इस्कॉन मंदिर में 24 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। 24 अगस्त की रात 11रू30 बजे से अजन्मा का अभिषेक शुरू होगा। जो कि रात 1 बजे तक चलेगा इसके पश्चात शृंगार आरती की जाएगी।
-गोकुल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन 24 अगस्त को मनाया जाएगा। 24 को रात्रि 12 राजा ठाकुर, गोकुलनाथ आदि मंदिर में 24 को श्री कृष्ण जन्मोत्सव होगा। मंदिरों में ठाकुरजी के श्री विग्रह का अभिषेक होगा। अगले दिन 25 अगस्त को नंदबाबा मंदिर से ढोला निकाला जाएगा। यह ढोला नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नंद चैक पहुचेगा।


बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग