
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने किये श्रीकृष्ण जन्म स्थान के दर्शन
मथुरा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन शुक्रवार को मथुरा पहुंचीं। यहां पहुंचने के बाद भगवान श्रीकृष्ण जन्म स्थान के दर्शन किए। इस दौरान जशोदाबेन कृष्ण भक्ति में सराबोर दिखीं।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थान के दर्शन किए। कड़ी सुरक्षा के बीच जशोदाबेन को मंदिर दर्शन करने के लिए ले जाया गया। इस दौरान जशोदाबेन भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर दिखीं।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इच्छा थी भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन की, उन्होंने बुलाया और मैं उनके दर्शन के लिए आ गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की है कि देश में सुख और शांति बना रहे।
Published on:
08 Nov 2019 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
