22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटली के पत्थरों से बनेगा खाटू श्याम का मंदिर, लागत जानकर हैरान रह जाएंगे, देखें वीडियो

ब्रज क्षेत्र में खाटू श्याम जी का इकलौता भव्य मंदिर तीर्थस्थल गोवर्धन धाम में बनने जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
temple

temple

मथुरा। ब्रज क्षेत्र में खाटू श्याम जी का इकलौता भव्य मंदिर तीर्थस्थल गोवर्धन धाम में बनने जा रहा है। इसकी लागत डेढ़ सौ करोड़ के करीब आएगी। इस दिव्य मंदिर का निर्माण महामंडलेश्वर साबरिया बाबा महाराज के सानिध्य में श्री खाटू श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। मंदिर का निर्माण 6 वर्षों में पूर्ण होगा ।

भगवान श्री कृष्ण लीलाएं अंकित होंगी

मंदिर भूमि पूजन और छप्पन भोग आयोजन को लेकर आज गोवर्धन कस्बे के राधेश्याम सेवा सदन में प्रेस वार्ता के दौरान महामंडलेश्वर सवारियां बाबा महाराज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्रज चौरासी कोस का ये एक ऐसा पहला खाटू श्याम जी का मंदिर होगा, जिसमे इटली से लाए हुए पत्थर पर भगवान श्री कृष्ण लीलाएं अंकित होंगी।

24 दिसम्बर को होगा शिलान्यास

मंदिर का भूमि भूमि पूजन आगामी 24 दिसबर, 2018 को होगा। शिलान्यास जगद्गुरु रामानंदाचार्य और हंस देवाचार्य महाराज करेंगे। इसी के साथ छप्पन भोग का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें देश विदेश के हज़ारो की संख्या में भक्त खाटू श्याम प्रभु के छप्पन भोग दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।