
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव(Krishna Janmashtami) बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रशासन ने ट्रैफिक से लेकर भीड़ प्रबंधन का इंतजाम कर लिया है। जनता की सुरक्षा की लिहाज़ से भी व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है।
ऐसे संभलेगी अपार भीड़
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर सुरक्षा के लिहाज से की गई मासिक बैठक में सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद उसे अंतिम रूप दिया गया। अंदाज़ा लगाया गया है कि 45 से 50 लाख श्रद्धालु मथुरा में रहेंगे। एसएसपी ने भीड़ और सुरक्षा प्रबंधों के लिहाज से आगरा रेंज से लेकर शासन स्तर से अतिरिक्त फोर्स की मांग की है। बताया जा रहा है कि करीब 4500 जवान पुलिस, आरएएफ, पीएसी के रेंज और जोन स्तर से उपलब्ध कराए गए हैं। शासन स्तर से फोर्स भेजा जाना बाकी है।
प्रतिबंधित रहेगा यातायात
शहर के भीतर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश मंदिर को आने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होगी। कई स्थानों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।
खचाखच भरे हैं आश्रम और धर्मशाला
जन्माष्टमी पर देश-विदेश से पर्यटकों का सैलाब उमड़ता है. आश्रम, धर्मशाला, गेस्ट हाउस सभी श्रद्धालुओं से भरे हैं। मथुरा-वृंदावन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी पर उत्साह देखने लायक होता है। जिले में 500 से अधिक होटल और गेस्ट हाउस हैं, जबकि 300 से अधिक आश्रम हैं। जन्माष्टमी पर सभी फुल रहेंगे।
पूरे शहर में होगी लाइव स्ट्रीमिंग
श्री बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन के इंतजामों को लेकर प्रशाशन अलर्ट मोड पर है। पिछली जन्माष्टमी पर मंगला आरती के समय दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। मंगला आरती की लाइव स्ट्रीमिंग पूरे शहर में स्क्रीन लगाकर करने पर विचार किया जा रहा है।
Published on:
06 Sept 2023 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
