27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आग लगाने वालों पर कसेंगे कानून की नकेल: पं. श्रीकांत शर्मा

● ऊर्जा मंत्री ने लगाई गोवर्धन क्षेत्र के गांवों में चौपाल ● नागरिकता कानून पर फैलाये गए भ्रम को किया दूर

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Jan 05, 2020

आग लगाने वालों पर कसेंगे कानून की नकेल: पं. श्रीकांत शर्मा

आग लगाने वालों पर कसेंगे कानून की नकेल: पं. श्रीकांत शर्मा

मथुरा। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा ने रविवार को गोवर्धन क्षेत्र के गाँठोली, देवसेरस, जतीपुरा,मलसराय व दौलतपुर ग्रामों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में फैलाये गए भ्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून की आड़ में सपा, बसपा व कांग्रेस ने अपने हितों के लिए शांत उत्तर प्रदेश को आग में झोंकने का काम किया। जबकि इस कानून से किसी भी भारतीय को कोई नुकसान नहीं हो रहा था।

यह भी पढ़ें- पुराने स्वरूप में संवारेंगे गिरिराज तलहटी के सभी कुंड: पं. श्रीकांत शर्मा

कहा कि यह कानून किसी भी देशवासी की नागरिकता ले नहीं रहा है। यह पड़ोसी मुस्लिम देशों में अत्याचारों के चलते जान बहन-बेटियों की आबरू व जान बचाकर भारत आये शरणार्थी हिन्दू, सिख व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने वाला कानून है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ: पं. श्रीकांत शर्मा

इस कानून से किसी का नुकसान नहीं हो रहा है, लेकिन विपक्षी दल मुसलमानों को कंधा बनाकर उनका दुरुपयोग अपने लाभ के लिए कर रहे हैं। कहा कि देश के मुसलमान भाई अब कांग्रेस, सपा व बसपा का कंधा नहीं बनेंगे।

यह भी पढ़ें- VIDEO: शरणार्थियों को संरक्षण देना है नागरिकता संशोधित कानून का मुख्य उद्देश्य: गोविंद नारायण शुक्ल

उन्होंने कहा कि विपक्ष और उनकी अफवाह ‘आजादी गैंग’ झूठ बोलकर लोगों को डराने और बरगलाने का काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में आग लगने वालों की खैर नहीं है। चाहे उसके पीछे ‘नकली गांधी ऐंड कंपनी’ या ‘नकली समाजवादी’ ही क्यों न हों। भाजपा की सरकार में कानून का राज है और कानून तोड़ने वाले दंगाइयों पर कानून की नकेल कसेंगे।