28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2024 Election: बीजेपी का यूपी में मिशन 80 के लिए फुलप्रूफ ‘विस्तारक’ प्लान

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने 2014 और 2019 के लोकसभा में यूपी में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 2024 में पार्टी इससे भी आगे जाना चाहती है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP BJP Meeting

मथुरा में विस्तारकों को संबोधित करते भूपेंद्र सिंह।

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए पार्टी विधानसभावार प्लान तैयार कर रही है। लोकसभा सीटों पर विस्तारक भेजने के साथ-साथ पार्टी ने हर विधानसभा में भी विस्तारक भेजने का फैसला लिया है। ये विस्तारक लोकसभा चुनाव तक क्षेत्र में ही रहेंगे। पार्टी अब तक 70 विस्तार प्रदेश में भेज चुकी है।

जीते सांसदों का भी देखा जा रहा रिपोर्टकार्ड
भारतीय जनता पार्टी का फोकस उन सीटों पर ज्यादा है, जो वह 2014 और 2019 में नहीं जीत सकी थी। इन सीटों का पूरा गणित निकालकर उसका गुना-भाग किया जा रहा है। ताकि इन पर 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया जा सके। वहीं जिन सीटों पर 2019 में भाजपा जीती थी, वहां से भी सांसदों का रिपोर्ट कार्ड मंगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि अगर सांसद के लिए क्षेत्र में नाराजगी पाई जाती है तो उसका टिकट कट सकता है। शनिवार को मथुरा में विस्तारकों के साथ यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक की है।

2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों में से भाजपा को 62 सीटों पर जीत मिली थी। 2 सीटें बीजेपी के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने जीती थीं। बची 16 सीटों में से 10 बसपा, 5 सपा और एक कांग्रेस ने जीती थी। हालांकि उपचुनावों में सपा की दो सीटें रामपुर और आजमगढ़ भाजपा ने छीन ली। जिससे उसकी सीटों की संख्या 64 हो गई।


यह भी पढ़ें: कर्नाटक के नए मंत्रियों का नाम देखते ही भड़कीं मायावती, बोलीं- ये काम तो बहुत गलत कर दिया कांग्रेस वालों ने