16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस सीट पर गठबंधन से टिकट के लिए मारामारी, जानिए अन्य दलों से दावेदारों के नाम

-20 को होलिका दहन, 19 से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया-टिकट के दर्जनों दवेदारों में से सिर्फ तीन की मुराद होगी पूरी

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Mar 18, 2019

मथुरा। 20 मार्च की रात को रात को होलिका दहन है। इससे पहले 19 मार्च, 2019 से दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। टिकट तो एक पार्टी से एक नेता को ही मिलेगी लेकिन टिकट मांगने वालों की लिस्ट लम्बी है। सबसे ज्यादा मारामारी गठबंधन की सीट पर है। इसके बाद कांग्रेस से भी टिकट मांगने वालों की लिस्ट लम्बी है। भाजपा से हालांकि दावेदारों के नाम कम ही निकल कर आ रहे हैं लेकिन लोगों की रुचि सबसे ज्यादा इस बात में हैं सांसद हेमामालिनी का टिकट कटता है या बचता है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि होली में आग लगने से पहले ही राजनीतिक राजनीतिक गलियारों में बहुत से टिकट के दावेदारों के अरमानों का होलिका दहन होने जा रहा है।

गठबंधन में सबसे ज्यादा मारामारी
सपा, बसपा और रालोद के गठबंधन वाली मथुरा सीट रालोद के खाते में है। गठबंधन से टिकट के दावेदारों की संख्या सबसे ज्यादा है। एक दर्जन से अधिक लोग टिकट की लाइन में हैं। गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर विनीत नारायण और एचपी सिंह परिहार के साथ ही एक दर्जन से अधिक नाम चल रहे हैं इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर भरंगर, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, सादाबाद से पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी आदि शामिल हैं। इतना ही नहीं स्थानीय कार्यकर्ता चारु चौधरी को चुनाव मैदान में उताने की भी मांग कर रहे हैं।

भाजपा में हेमा मालिनी, श्रीकांत शर्मा बड़े दावेदार
भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा चुनाव कौन लड़ेगा यह देखना सबसे दिलचस्प बना हुआ है। सांसद हेमा मालिनी कई बार यह कह चुकी हैं कि वह मथुरा से ही चुनाव लड़ेंगी या वापस लौट जाएंगी। जबकि यह चर्चा चल रही है उन्हें मथुरा की बजाय फतेपुर सीकरी से टिकट दिया जा सकता है। प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को भी पार्टी मैदान में सकती है। भाजपा के राजनीतिक गलियारों में यह बात भी खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।

कांग्रेस से टिकट मांग रहे लोगों की लम्बी सूची
कांग्रेस से पूर्व विधायक प्रदीप मथुरा, पूर्व चेयरमैन पं.श्याम सुंदर, यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक सुनीत कुमार मधुर, पूर्व जिलाध्यक्ष एनएसयूआई ललित शर्मा के अलावा दूसरे राजनीतिक दलों से भी कई लोग कांग्रेस के टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। कांग्रेस से टिकट मांग रहे ऐसे लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है जिन्हें उनके मूल दल से टिकट नहीं मिला है। सबसे ज्यादा दिलचस्पी इस बात में है कि सपना चौधरी मथुरा से चुनाव लड़ती हैं अथवा नहीं।