मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव महरौली में प्रेमी युगल ने पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। सुबह जब गांव के लोगों को पता चला कि पेड़ से लड़का लड़की लटके हुए हैं तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल के शवों को पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।