10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वृंदावन यमुना नदी में स्टीमर डूबा 9 की मौत, 10 से अधिक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मथुरा- वृंदावन में यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर पीपा पुल से टकराकर पलट गया। एक शव बरामद हुआ है, जबकि बाकी लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification
तलाश करती रेस्क्यू टीम नदी के किनारे खड़े लोग

तलाश करती रेस्क्यू टीम नदी के किनारे खड़े लोग

वृंदावन में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। जब यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर अचानक पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची। राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अब तक एक पर्यटक के शव को बाहर निकला गया है।

वृंदावन में शुक्रवार को पीपा पुल से टकराने के बाद स्टीमर पलट गया। जिससे उसमें सवार सभी लोग डूब गए। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक एक पर्यटक का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है। प्रशासन ने आसपास के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासन के अधिकारी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस और प्रशासन मिलकर रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंच गए हैं। हालात पर नजर बनाए हुए हैं। दुर्घटनास्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई है। जिससे बचाव कार्य में थोड़ी परेशानी हो रही है। प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने और रेस्क्यू टीम का सहयोग करने की अपील कर रहा है। बचाव कार्य तेजी से जारी है। हर संभव कोशिश की जा रही है कि सभी लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।